बस स्टैंड से हाईवे चौपाटी तक रोड के दोनों तरफ की साइड उखड़ी, वाहन चालकों को हो रही है परेशानी

थांदला बदनावर नेशनल हाईवे सारंगी चौपाटी से बस स्टैंड तक रोड़ की साइड़ हो गई खराब

पेटलावद, अग्निपथ। सारंगी बस स्टैंड से बदनावर थांदला हाईवे चौपाटी तक सडक़ निर्माण करीब 3 वर्ष पहले हुआ था लेकिन रोड बनने के बाद रोड की दोनों बाजू की साइड नहीं भरी गई थी जिसके कारण पूरा रोड गड्ढे में तब्दील हो गया है रोड के साइड कटने से वाहन चालक को काफी परेशानी हो रही है।

वाहन चालक एक दूसरे को साइड नहीं देते हैं इस कारण आए दिन वाहन चालकों में झगड़े होते हैं सबसे ज्यादा परेशानी टू व्हीलर चालक को होती है। सामने से फोर व्हीलर आने पर गाड़ी को साइट मैं उतारने पर आए दिन हादसे होते हैं। यह रोड सारंगी बस स्टैंड से गुणावद तक प्रधानमंत्री सडक़ योजना के अंतर्गत बना हुआ है और सारंगी चौपाटी से सारंगी बस स्टैंड तक पी डब्लू डी विभाग में आता है। बरसात की मौसम होने के कारण गड्ढों में पानी भरा रहता है।

वाहन चालकों को गड्ढा कितना गहरा है इसका पता नहीं चलता है। पी डब्लू डी विभाग को इस ओर ध्यान देकर रोड की साइट भरवाना चाहिए ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो। नगर के लोगों ने एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है रोड की दोनों और साइड भरवा कर लोगों को राहत दे।

क्या जिला प्रशासन ध्यान देगा या किसी बड़े हादसे का इंतजार रहेगा। यह रोड सारंगी नगर बदनावर थांदला हाईवे से जुड़ा हुआ है। इस रोड पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आना जाना लगा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हत्या के मामले में दो महिलाओं सहित छह दोषियों को आजीवन कारावास

Fri Jul 8 , 2022
लडक़ी के लापता होने पर मारपीट में चली गई थी एक की जान देवास, अग्निपथ। लडक़ी के लापता होने पर शंका के आधार पर लडक़े के परिवार से मारपीट के दौरान एक की मौत होने के मामले में कोर्ट ने दो महिलाओं सहित छह आरोपियों को दोषी ठहराया है। सभी […]