योगेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करनी पड़ती है जद्दोजहद

बारिश के दिनों में समस्या बढ़ेगी, नाले पर उठी पुल निर्माण की मांग

झाबुआ, अग्निपथ। शहर के लक्ष्मी नगर स्थित कुये वाले बगीचे मे पर स्थित चमत्कारी योगेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। श्रावण माह शुरुआत हो रही है ऐसे में योगेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की भीड़ आए दिन के अलावा श्रावण माह में अधिक रहती है लेकिन मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को काफी जद्दोजहद करना पड़ती है, क्योंकि योगेश्वर महादेव मंदिर के आगे नाला है जिसमे में बरसात का पानी होने से आने जाने में रुकावट पैदा होती है ।

श्रावण माह में आस्था का केंद्र बना योगेश्वर महादेव मंदिर अनदेखी का शिकार हो रहा है , मार्ग की उचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वही आगामी दिनों में मनसा महादेव व्रत भी प्रारंभ होने वाले हैं, ऐसे में महिलाओ- पुरुषों सहित छोटे-छोटे बच्चे मंदिर पर बड़ी संख्या में पूजा अर्चना के लिए जाते हैं लेकिन बरसाती कीचड़ व मार्ग की सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं होने के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शासन प्रशासन की अनदेखी का शिकार हुए मंदिर की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में सामाजिक संगठनों और मंदिर कार्यकर्ताओं ने इसके संरक्षण को लेकर कदम उठाए। आज मंदिर पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

इन्होंने कहा

  • नाली निर्माण एवं मंदिर के आसपास उगी खतपत्वार के लिए आवेदन लक्ष्मी नगर कॉलोनी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा दिया जिसमे नगरपालिका सी. एम. ओ ने समस्या के निराकरण को लेकर आश्वस्त किया है।
  • सीएमओ एल एस डोडिया ने कहा कि इस मामले में मुझे आवेदन की जानकारी है, पूरी जानकारी इंजीनियर से लेकर बताता हूं। जल्द से जल्द समस्या का निराकरण किया जायेगा।
  • श्रद्धालु राठौर ने कहा कि हम प्रतिदिन मंदिर पर दर्शन के लिए जाते हैं , लेकिन बारिश के दिनों में मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानियां होती है । कीचड़ होने से मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं होता है जल्दी समस्या का निराकरण करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत चुनाव: जीत का प्रमाण पत्र मिला तो खिले चेहरे

Thu Jul 14 , 2022
बडऩगर, अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को अधिकृत रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही पंच, सरपंच व जनपद पंचायत के निर्वाचित उम्मीद्वारों को उनकी जीत का प्रमाण पत्र भी दिया गया। शासकीय महाविद्यालय में गुरुवार को पंच, सरपंच व जनपद […]
विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।