पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा

थांदला, अग्निपथ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों की घोषणा जनपद पंचायत के सामुदायिक भवन के सभा कक्ष में की गई। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अनिल भाना सहायक रिटर्निंग अधिकारी शक्तिसिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया। विकास खंड के अंतर्गत जिला पंचायत के तीन वार्ड 7, 8 व 9 है जिनका सारणीकरण कार्य भी किया गया जिसमें जयस की वार्ड क्रमांक 9 की युवा प्रत्याशी रेखा निनामा ने भाजपा कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों को करारी मात देते हुए 5662 वोटों से जीत दर्ज की।

विकास खंड के तीनों वार्डों के परिणामों सर्वाधिक मत हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। वहीं वार्ड क्रमांक 7 से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 1690 मतों से विजयी हुई। वार्ड क्रमांक 8 में सोनल जसवंतसिंह भाभर ने अपने प्रतिद्वंदी सुषमा राजेश वसुनिया को 1958 मतों से पराजित किया। जनपद पंचायत के सभा कक्ष में सारणीकर के पश्चात वार्ड क्रमांक 9 के सभी प्रत्याशियों में रेखा निनामा को सबसे ज्यादा मत मिले।

वार्ड क्र 9 में भाजपा यह चौथे स्थान पर रही। जनपद पंचायत के 19 वार्डो के विजयी प्रत्याषी वार्ड क्र 1 पोनी जालम डामोर, 2 गोरकी धारा डामोर, 3 रमसू डिडोर, 4 सुरता खिमसिंग डामोर, 5 संगीता राजेश डामोर, 6 हुकी राजेश निनमा, 7 अर्जुनसिंह मैड़ा, 8 जाग्रति मुकेश डामोर, 9 मनजी भूरीया, 10 मन्ना भूरीया, 11 मुकेश भाबर, 12 रेखा सुरेश बिलवाल, 13 यशवंत बामनीया, 14 सुनीता जंगलसिंह मूणीया, 15 मायादेवी प्रेमसिंह, 16 पप्पूडी राजु मैडा, 17 धनसिंह देवदा, 18 प्रेेमलता गेहलोत, 19 श्यामु कटारा रहे।

ग्राम पंचायत रूपगढ में मात्र 3 वोटों से सरपंच का फैसला हुआ। प्ंाच पद के लिये दो पंचायतों ग्राम पंचायत बड़ी धामनी के वार्ड क्रमांक 7 व ग्राम पंचायत रतनाली के वार्ड क्रमांक 2 के पंचों को बराबर-बराबर मत मिलने से दोनों पंचायतों के दोनों वार्डो के पंच उम्मीदवारों के नाम की पर्चियां निकाली गई जिसमें बड़ी धामनी उदिया निनामा तथा रत्नाली में पप्पू डिंडोर विजय हुए। सरपंच व पंच पद के विजयी प्रत्याशियों को एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान, नायब तहसीलदार अनिल बघेल, सीईओ सुश्री राधा डावर ने प्रमाण पत्र वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करनी पड़ती है जद्दोजहद

Thu Jul 14 , 2022
बारिश के दिनों में समस्या बढ़ेगी, नाले पर उठी पुल निर्माण की मांग झाबुआ, अग्निपथ। शहर के लक्ष्मी नगर स्थित कुये वाले बगीचे मे पर स्थित चमत्कारी योगेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। […]