बेगमबाग में दो श्रद्धालु युवकों पर चाकू से हमला

हिन्दूवादी संगठन पहुंचा थाने, घायल अस्पताल में भर्ती

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन के लिये पैदल जा रहे 2 श्रद्धालु युवकों पर शुक्रवार शाम बेगमबाग में वर्ग विशेष के युवकों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। श्रद्धालुओं के साथ चाकूबाजी का पता चलते ही हिन्दूवादी संगठन ने महाकाल थाने का घेराव कर दिया था।

सोनकच्छ का रहने वाला संदीप गुर्जर (18) और पंकज राघव (22) एसएससी की परीक्षा देने के लिये सुबह प्रशांतिधाम कॉलेज आये थे। दोपहर में परीक्षा खत्म होने पर दोनों पैदल हरिफाटक ब्रिज से होते हुए महाकाल दर्शन करने जा रहे थे। ब्रिज उतरते ही 5-6 वर्ग विशेष के युवकों ने उन्हें रोका और पूछा कि कहां जा रहे हो। दोनों ने महाकाल मंदिर जाने की बात कहीं तो युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। युवकों का शोर सुनकर लोग एकत्रित हुए थे, चाकू मारने वाले भाग निकले। संदीप की कमर में चाकू के चार घाव लगे हैंं। वहीं पंकज मारपीट में घायल हुआ है। दोनों का परिचित राहुल शहर में रहता है, जिसे कॉल कर घटना बताई। राहुल मौके पर पहुंचा और उपचार के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महाकाल थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

हिन्दूवादी संगठन ने घेरा थाना

बाहर से आये श्रद्धालुओं पर हमला होने की खबर मिलते ही हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता महाकाल थाने पहुंचे गये थे। संगठन का आरोप था कि श्रावण मास शुरु हो चुका है। बाहर से श्रद्धालु और कावड़ यात्री इसी रास्ते मंदिर तक आएंगे। पूर्व में कावड़ यात्रियों पर हमला हो चुका है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। टीआई मुनेन्द्र गौतम का कहना था मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे देखे जा रहे हैं। चाकूबाजी करने वालों की पहचान होते ही गिरफ्तार किया जाएगा।

श्रद्धालुओं पर हमले की निंदा

क्रांतिकारी सन्त डॉ. अवधेशपुरी जी महाराज ने घटना की निन्दा की तथा तुरंत पुलिस अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए घटना को अतिगम्भीरता से लेने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस से घटना की गम्भीरता से जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन प्रदान किया। महाराजश्री ने पुलिस अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर कहा गया कि मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि हमलावरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरार सटोरिए की एक और बिल्डिंग जमींदोज, मकान पर भी चले हथौड़े

Fri Jul 15 , 2022
चार दिन में पांच मकान और दुकान धराशायी किए उज्जैन, अग्निपथ। बड़े स्तर पर सट्टा कर अवैध संपत्ति बनाने वाले फरार इनामी सटोरिए पर पुलिस और नगर निगम ने शुक्रवार को फिर दो बड़े आघात किए है। उसके तिरुपति एवन्यू स्थित मकान जर्जर कर दिया वहीं पटेल नगर की दो […]