लापता युवक का शव ब्रिज के पास खेत में मिला रूपए मांगने पर किया था रिश्तेदारों ने प्रताडि़त

देवास, अग्निपथ। एक व्यक्ति का शव सोमवार दोपहर में बायपास मार्ग स्थित कालूखेड़ी के समीप खेत में पड़ा मिला था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर बीएनपी थाना पुलिस पहुंची जहां उन्होनें मृतक के पास से मिले मोबाइल से मृतक के परिजनों से संपर्क किया था। मृतक के शव को पुलिस ने जिला चिकित्सालय भेज दिया था। शाम को परिजन जिला चिकित्सालय आए जहां उन्होनें बताया की मृतक दो दिनों पूर्व रविवार दोपहर में अपने घर से निकला था।

मृतक के भाई ने बताया कि वह कालूखेड़ी के समीप ग्राम मढक़ा उनके लडक़े के ससुराल रिश्तेदारों के यहां गए थे। लेकिन वह घर पर दो दिनों तक नहीं आए और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। जिसको लेकर परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस थाने गए थे जहां उन्हें देवास से बीएनपी पुलिस थाने से फोन आया और वह देवास आए थे।

मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई ने रिश्तेदारी में रूपए दिलवाए थे। लेकिन जब रूपयों की मांग की गई तो उसे प्रताडि़त किया जा रहा था। जिस पर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल मामले को लेकर मृतक का मंगलवार दोपहर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया था। वहीं बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। वहीं पुलिस पुरे में मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की मृतक की मौत कैसे हुई।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति का शव कालूखेड़ी स्थित ब्रिज के पास बीएनपी पुलिस को मिला था। जिसकी शिनाख्त जानकीलाल पिता रामनाथ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भीलबडोली देपालपुर जिला इंदौर के रूप में हुई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे थे, जहां मृतक के छोटे भाई मनोज योगी ने बताया कि उसके बड़े भाई जानकीलाल उनके लडक़े विकास के ससुराल ग्राम मढक़ा गए थे।

वहां से वह सोमवार तक नहीं लौटे थे जिस पर हम जब उसे मोबाइल लगा रहे थे तो वह फोन भी नहीं उठा रहा था। जबकि रविवार शाम को ही उससे फोन पर चर्चा हुई थी। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्राले की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Tue Aug 2 , 2022
दो टुकड़ो में बंट गया शव – एक घायल बडऩगर, अग्निपथ। मंगलवार नागपंचमी के दिन बडऩगर-उज्जैन रोड पर एक विभत्स दुर्घटना में एक युवक के दर्दनाक मौत हो गई। भारी भरकम ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। जबकि उसका साथी युवक घायल […]