महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला शवयात्रा निकालकर फूंका महंगाई का पुतला

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी, अग्नीपथ योजना और खाद्य सामग्रियों पर बेतहाशा जीएसटी के विरुद्ध टावर चौक पर धरना दिया और साथ ही महंगाई की शव यात्रा निकाल कर उसका पुतला भी फूंका।

प्रवक्ता लालचंद भारती के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आव्हान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रवि भदोरिया के नेतृत्व में टावर चौक पर धरना आयोजित किया गया। शुक्रवार दोपहर धरने में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों कार्यकर्तागणों ने शामिल होकर महंगाई पर और रोजमर्रा की आवश्यक सामग्रियों पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगाई जा रही जीएसटी तथा बेरोजगारी व अग्नीपथ योजना के विरुद्ध तीखे प्रहार किए।

धरने को पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदोरिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष माया त्रिवेदी, वरिष्ठ पार्षद रवि राय, विक्की यादव, अजीत ठाकुर, दीपक मेहरा, कैलाश बिसेन, मुजीब सुपारी, शिव लश्करी आदि ने संबोधित किया। धरने में पूर्व शहर अध्यक्ष महेश सोनी, अरुण वर्मा, इकबाल भाई, इकबाल भाई भेरूगढ़, अरुण रोचवानी, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, पार्षद गब्बर कुवाल, पार्षद अर्पित दुबे, पार्षद परमानंद मालवीय, पार्षद जाहिद भाई, पार्षद सपना सांखला, पार्षद इमरान खान, पार्षद प्रेमलता ओमरामी, पार्षद अनवर अली, राजेश राणा, ओम भारद्वाज, वरुण शर्मा, सुनील कछवाय, अशोक उदयवाल, कान्हा पटेल जनपद सदस्य, उमेश वर्मा, ललित मीणा, विशाल यादव, महेंद्र यादव, मोती भाटी, अजय छबड़ा, कुंदन माली, दिनेश भायल, डी के जोहरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता गौसर, बंटी फेज, विकास कपूर, बंटी चौबे, ललित मीणा, फहीम सिकंदर, पवन यादव, मनोज त्रिवेदी, पुरुषोत्तम कहार, जितेन्द्र निगम, शंकर परमार, धीरेंद्र शर्मा, प्रकाश मेहरा, राजेश पेड़वा, सुंदर मालवीय, पन्ना पहलवान, पवन यादव, पारू गिरजे, सोनिया ठाकुर, किरण गोयल, संगीता भदोरिया, शकुंतला सोलंकी कमलाबाई द्रोणावत, गीताबाई जटवा, दिलीप जैन टंकी दिलीप जैन टंकी, अफजल बेकरी, स्माइल टीवी, संचित शर्मा संचित शर्मा ललित लुल्ला भरत पंड्या, शानू खान, अशफाक उल्ला खान, सलीम भाई गैस वाले, प्रीतेश शर्मा, अंबर माथुर, अनिल देवधरे, राहुल गहलोत, असद खान, जगदीश रघुवंशी, आनंद मीणा, आशीष ठाकुर, शाहिद सिद्दीकी, कमल कौशल, शाहरुख खान, शक्ति वर्मा, राजेश बाथली, मनीष गोमें, निखिल गोठवाल, गोविंद गुरु, बाबूलाल गोठवाल, हिमांशु जोशी, राजकुमार केरोल, जितेंद्र परमार, फूलचंद जरिया, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, रामचंद्र शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे। संचालन देवव्रत यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फरार होने की फिराक में नागदा स्टेशन लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Fri Aug 5 , 2022
महिदपुर रोड पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश महिदपुर रोड, अग्निपथ। शादी के नाम पर रुपये ऐंठने वाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम झुटावद के एक व्यक्ति के साथ शादी के बाद ठगी कर भाग निकली दुल्हन को पुलिस ने नागदा स्टेशन से तब पकड़ा […]