कारपेंटर की पत्नी सदमे में, बेटियों के साथ सुसाइड करना बना पहेली

तीन बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कुदा और जान दे दी।

उज्जैन,अग्निपथ। कारपेंटर ने तीन बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या क्यों की। इस सवाल का जवाब जीआरपी को 36 घंटे बाद भी नहीं मिल सका। वजह घटना से आहत मृतक की पत्नी की हालत खराब होना है। हालांकि सुसाइड नोट के आधार पर मामला अवैध संबंधों के कारण ही प्रतीत हो रही है

सर्वविदित है ग्राम गोयला बुजुर्ग हाल मुकाम संजय नगर निवासी कारपेंटर रवि पांचाल ने बेटी अनामिका,आराध्या और अनुष्का के साथ नागदा ट्रेक स्थित नईखेड़ी में मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी थी। चारो की मौत के बाद रवि की जेब से सुसाईड नोट मिला था। उसमे रवि के आशा नामक महिला से संबंध की वजह से ससुराल पक्ष द्वारा प्रताडि़त करने के कारण आत्महत्या करना लिखा था,लेकिन यह स्पष्ट नहंी हुआ कि उसने तीनों बेटियों को भी मौत के मुंह में क्यों धकेला।

मामले रवि की पत्नी सुनीता की हालत खराब होने से गुरुवार शाम तक जीआरपी बयान नहीं ले पाई, जिससे घटना की वजह पता नहीं चल सकी। जीआरपी टीआई आरएस महाजन ने बताया कि सुनीता के बयान से घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी। याद रहे रवि तीनों बेटियों को स्कूल छोडऩे के बहाने घर से ले गया था।

घायल वृद्धा की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। तीन दिन पहले दुर्घटना में घायल हुई वृद्धा की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि उद्यन मार्ग पर 15 अगस्त की शाम विमलादेवी पति हरिसिंह (81) को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल हुई वृद्धा को परिजनों ने उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

महिला ने बड़े पुल से शिप्रा में लगाई छलांग

उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार रात 8 बजे के लगभग बड़े पुल से शिप्रा नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी। जानकारी लगते ही जीवाजी गंज और महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

जीवाजी गंज थाना पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक महिला को छलांग लगाते हुए देखा और मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन घटना स्थल महाकाल थाना क्षेत्र का होना सामने आया। महाकाल पुलिस भी महिला के कूदने की जानकारी मिलते ही बड़े पुल पर पहुंच गई थी। बारिश के चलते शिप्रा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि महिला आगे की ओर बह गई होगी।

सर्चिंग अभियान शुरू कराया गया है लेकिन अंधेरा होने और जलस्तर बढ़ा होने की वजह से तलाशी अभियान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महिला के संबंध में जानकारी सामने नहीं आ पाई है जिसका पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अच्छे पदों पर आसीन होकर अपने मां-बाप एवं गांव का नाम रोशन करें: राज्यपाल

Thu Aug 18 , 2022
नलखेड़ा के ग्राम लसुल्डिया गोपाल में स्कूली बच्चों से बोले राज्यपाल पटेल नलखेड़ा, अग्निपथ। सुरक्षित जीवन के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षा जीवन की कुंजी है, जीवन में पढऩे का समय बार-बार नहीं आता है, समय का सदुपयोग कर पढ़-लिखकर अच्छे पदों पर आसीन होकर अपने माता-पिता व गांव […]