निर्देशक एकता कपूर और एक्ट्रेस रिद्धिमा ने कराई मंगलनाथ में भातपूजा

ekta kapoor riddhima

3 घंटे रही मंगलनाथ मंदिर में, मीडिया से बात करने से किया इंकार

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री मंगलनाथ मंदिर में प्रसिद्ध फिल्म और टेलीविजन सीरियल की निर्माता निर्देशक एकता कपूर ने टेलीविजन की ख्यात एक्ट्रेस रिद्धिमा डोगरा के साथ पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने मंगलनाथ मंदिर के गर्भगृह में भात पूजन भी किया। एकता और रिद्धिमा श्री महाकालेश्वर, हरसिद्धि माता मंदिर, और काल भैरव के दर्शन करने भी पहुंची।

मंगलवार को मंगलनाथ मंदिर में फिल्म निर्माता निर्देशक और मशहूर फिल्म अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता कपूर ने मंगल नाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ कुमकुम भाग्य , दिया और बाती हम, वो अपना सा, डर सबको लगता है, फियर फेक्टर और द मैरिड वुमेन जैसी फिल्मों और टीवी सीरियल में अपना जलवा बिखेरने वाली अदाकारा रिद्धिमा डोगरा भी साथ थी। दोनों ने मंगलनाथ मंदिर में करीब तीन घंटे तक पूजन अर्चन किया। हालांकि इस दौरान दोनों ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।

5 वर्ष पहले भी आई थी एकता

मंगलनाथ मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा ने बताया की 5 वर्ष पहले भी एकता कपूर ने पूजन कराई थी। इस बार वो दोबारा मंगलनाथ मंदिर में मंगल गृह की पूजा कराने पहुंची थी। दो दिन पहले फिल्म निर्माता निर्देशक महेश मांजरेकर ने भी परिवार के साथ मंगल दोष के लिए पूजन अनुष्ठान कराया था। मंगल ग्रह की दशा सुधारने के लिए मंगलनाथ मंदिर में महामंगल का अनुष्ठान के साथ ही भात पूजन कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय में नर्सिंग आफिसर ने जमकर मचाया हंगामा

Tue Sep 20 , 2022
डाबर मैडम ज्वाइनिंग लैटर पर हस्ताक्षर करने को नहीं थीं तैयार उज्जैन, अग्निपथ। राजस्व कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के संभागीय कार्यालय पर मंगलवार को नर्सिंग ऑफिसर के पद पर नवनियुक्त हुई 33 लड़कियों ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब कार्यालय की क्षेत्रीय संचालक रजनी डावर ने उन्हें […]
नर्सिंग आफिसर ने जमकर मचाया हंगामा