मांडू के महलों का जलवा अब साउथ फिल्मों में भी दिखेगा

धार/मांडू, अग्निपथ। मांडू के महलों का जलवा अब साउथ फिल्मों में भी दिखेगा। दरअसल मांडू के महलों में तमिल फिल्म महल की शूटिंग शुरू हो गई है। पूरी यूनिट मांडू पहुंच चुकी है। मांडू में 1 सप्ताह तक शूटिंग की जाएगी जिसके मांडू के प्रसिद्ध रानी रूपमती महल जहाज महल और गधा सा की दुकान प्रमुख रहेंगे कोरोना काल के बाद मांडू में फिर फिल्म शूटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार साउथ की फिल्म महल की शूटिंग के लिए स्टारकास्ट मांडू पहुंची है।

मांडू के महलों में सूट हो रही मूवी महल एक हॉरर फिल्म है दक्षिण भारत का बड़ा बैनर कर रहा है काम मांडू में चल रही साउथ मूवी महल की शूटिंग मैं पोन कुमारन डायरेक्टर हैं। जो दक्षिण भारत में काफी मशहूर है उन्होंने सुपरहिट फिल्म विष्णुवर्धन का निर्देशन किया है। रजनीकांत स्टारर फिल्म लिंगा की स्क्रिप्ट भी लिखी है। यहां शूट हो रही महल फिल्म में सीएस किशन, वेदिका और दिगंगना सूर्यवंशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगें। फिल्मी जगत से जुड़े लोगों ने बताया ये एक हॉरर फिल्म है। जिसमें एक्ट्रेस वेदिका का रोल बहुत चैलेंजिंग रहने वाला है। उन्होंने कहा यहां के ऐतिहासिक स्थल बहुत ही खूबसूरत हैं। जिन्हें इस फिल्म के जरिए पूरा देश देख पाएगा।

शूटिंग में 40 भैंस और दो घोड़े का होगा उपयोग

इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें 40 भैंस और दो घोड़े का उपयोग किया जाएगा एक सीन के दौरान एक्ट्रेस भैंस पर बैठकर सीन सूट करेगी जो काफी डरावना और रोचक रहेगा इसके लिए मांडू के ग्रामीण अंचलों से भैंस का प्रबंध किया गया है

कई लोकेशंस पर शूटिंग

फिल्म शूटिंग में मुख्य भूमिका निभा रहे किरदारों और फिल्म जगत के लोगों का कहना है कि हॉरर फिल्म महल के लिए मांडू के महलों का चयन हमारे लिए काफी सही रहा है मांडू कई लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी और मांडू के महल वाकई में देखने लायक है मांडू के पहले इंदौर के लालबाग, फूटी कोठी मैं भी फिल्म के कई अहम शॉर्ट्स शूट किए गए हैं

फिल्म से स्थानीय लोगों को मिला रोजगार

साउथ फिल्म महल की शूटिंग स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। मांडू के ही रहने वाले लाइन प्रोड्यूसर सुधांशु परिहार और हर्षित यादव ने बताया कि मांडू के लगभग सभी होटल बुक किए गए है।

फिल्म सिटी का मांडू से गहरा नाता

फिल्म सिटी का मांडू से गहरा नाता रहा है मांडू के खंडहरों में कई बड़े बैनर आकर काम कर चुके हैं। दिल दिया दर्द लिया, किनारा, जीने नहीं दूंगा, कठपुतलीस वांटेड, दबंग-3, यमला पगला दीवाना के अलावा और भी कई वेब सीरीज नाटकों का फिल्मांकन हो चुका है। हालांकि साउथ का बड़ा बैनर पहली बार मांडू पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस को नेमावर में कार से मिले 43 लाख रुपये, आयकर विभाग ने की जांच

Wed Sep 28 , 2022
देवास, अग्निपथ। जिले के अंतिम छोर पर स्थित नेमावर में पुलिस को कार से मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया तो वो आगे निकल गई। पीछा कर तलाशी ली तो उसमें से 43 लाख रुपये नकद मिले। मंगलवार […]