बिनोद मिल: 100 श्रमिकों की दूसरी सूची जारी

2 करोड़ 22 लाख 49 हजार 166 रूपये का भुगतान किया

उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल के मजदूरों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार भुगतान की दूसरी सूची 6 अक्टूबर को जारी हुई जिसमें 100 श्रमिकों को 2 करोड़ 22 लाख 49 हजार 166 रूपये का भुगतान किया गया।

अधिवक्ता धीरजसिंह पंवार के साथ उज्जैन मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाशसिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष संतोषसिंह सुनहरे एवं वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ के प्रधानमंत्री पं. हरिशंकर शर्मा द्वारा परिसमापक कार्यालय द्वारा जारी की सूची से अवगत कराया। साथ ही बताया कि जिन श्रमिकों के आवेदन व श्रमिकों के दस्तावेज जमा किये उनकी जांच प्रक्रिया परिसमापक कार्यालय में जारी है।

ओमप्रकाश भदौरिया ने बताया कि यूनियन द्वारा श्रमिक हितों में वर्षों से किया जा रहा संघर्ष सफल हुआ। वहीं श्रमिकों के सहयोग से आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। मजदूरों के भुगतान की सूची उज्जैन मिल मजदूर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर चस्पा की जा रही है। पं. हरिशंकर शर्मा एवं संतोष सुनहरे ने श्रमिकों से अनुरोध किया है कि यूनियन कार्यालय पर आकर सूची देख सकते हैं एवं शेष श्रमिक शीघ्र अपने दस्तावेज कार्यालय आकर जमा करें जिससे उन्हें शीघ्र भुगतान किया जा सके।

ओमप्रकाशसिंह भदौरिया को यूनियन के परिवार का सदस्य बताया एवं महाकाल बाबा से प्रार्थना की कि श्रमिकों एवं उनके परिवार के भुगतान में मदद करेंगे। दूसरी लिस्ट को लेकर श्रमिकों ने मिल मजदूर संघ में मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

इस मौके पर फूलचंद मामा, किशोरसिंह, लक्ष्मीनारायण रजक, रमेश शर्मा, मोतीलाल अखंड, रामनारायण जाटवा, विनोद कपूर, रामचंद्र सूर्यवंशी, लल्लूसिंह भदौरिया, भगवानसिंह राठौर, राजू बाई, बाबूलाल, भूपेन्द्र कुशवाह एडवोकेट, गीता बाई, रसीद भाई, ताहिर भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं कम्प्यूटर स्टाफ संतोष वैष्णव, अरूणसिंह परिहार, अनुज वाजपेयी, दीपिका वाघेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल लोक लोकार्पण : प्रदेश के 25 हजार मन्दिरों में समारोह का होगा सीधा प्रसारण

Fri Oct 7 , 2022
सरकार करेगी एलईडी टीवी की व्यवस्था, मंदिरों में एक साथ चलेंगे भजन-कीर्तन उज्जैन, अग्निपथ। दिवाली 24 अक्टूबर को है, लेकिन मध्यप्रदेश में दिवाली जैसी रौनक 13 दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को भी रहेगी। प्रदेशभर के करीब 25 हजार मंदिरों में दीप सज्जा और भजन-कीर्तन होंगे। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
mahakal lok

Breaking News