महाकाल में महिला सुरक्षाकर्मी और हारफूल बेचने वाली के बीच हाथापाई

सडक़ पर हारफूल बेचने से किया था मना, वीडियो हुआ वायरल

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें क्यूआरटी टीम की महिला सुरक्षाकर्मी एक अन्य गरीब महिला को पीटती दिखाई दे रही है। वीडियो मंदिर कर्मचारियों और अधिकारियों के मोबाइल पर वायरल हो गया।

रविवार की सुबह क्यूआरटी टीम की सुरक्षाकर्मी नेहा माली ने शंख द्वार स्थित मंदिर की पार्किंग के सामने की सडक़ किनारे हारफूल की दुकान लगाने वाली महिला को जब उसकी टेबल हटाने को कहा तो वह बिफर गई और उसका विरोध करते हुए गाली बक दी। गाली सुनने के बाद दोनों में जमकर विवाद हो गया। हारफूल वाली बेचने वाली महिला ने बच्चा उठाकर ले जाने का हवाला देते हुए जमकर हंगामा मचाया। इसको देखते हुए सुरक्षाकर्मी नेहा माली ने उसकी थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी। हालांकि इसके बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के कारण मंदिर में इसकी जोरदार चर्चा रही।

एंगल चोरी करते चोर धराया

रविवार की सुबह तिलक धागे बांधने वाला एक व्यक्ति निर्माणाधीन फेसिलिटी सेंटर नंबर-2 से लोहे के चार एंगल चोरी कर ले जा रहा था। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा कंपनी इंचार्ज प्रेमशंकर दुबे के नेतृत्व में उसको ले जाते हुए रंगेहाथ पकडक़र महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। बताया जाता है कि वह करीब एक महीने से महाकाल धर्मशाला के पीछे और शंख द्वार पर तिलक धागा बांधने का काम कर रहा था।

पीछे की ओर दुकान लगाने दो

एक ओर हारफूल वाले एडिट कर मैसजों की कालाबाजारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शंख द्वार के सामने मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अघोषित रूप से हारफूल दुकान लगाने की इजाजत दे रखी है। ऐसे में यहां पर हारफूल वाले सक्रिय रहते हैं। हारफूल दुकान लगाने वाले सीधे पार्किंग की सडक़ पर ही टेबल लगाकर अपना व्यवसाय शुरू कर देते हैं। कोई रोकने जाए तो सीधे उससे विवाद पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में तेज गति से आती हुए वाहन से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर : एसएएफ पुलिसकर्मी और शंख द्वार कर्मचारियों में प्रवेश को लेकर विवाद

Sun Dec 27 , 2020
मंदिर कर्मचारियों ने कुछ देर के लिए किया काम बंद, नए वीआईपी गेट से श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में पुराने साल की विदाई और नववर्ष नजदीक होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए अब मंदिर प्रवेश द्वारों पर अनाधिकृत प्रवेश को […]

Breaking News