महाकाल लोक : रामघाट पर हर रोज होंगे आयोजन

11 तक भव्य शिप्रा आरती, रामलीला का प्रदर्शन हुआ

उज्जैन, अग्निपथ। 11 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के प्रति आमजन में उत्साह और हर्षोल्लास के वातावरण का निर्माण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उज्जैन स्मार्ट सिटी के माध्यम से रामघाट पर 11 अक्टूबर तक हर रोज शाम को भव्य शिप्रा आरती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गुरूवार से इसकी शुरूआत भी कर दी गई है।

प्रतिदिन होने वाली शिप्रा आरती में कई नवाचार किये जायेंगे, साथ ही रामघाट पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी किये जायेंगे। गुरूवार से शिप्रा आरती महोत्सव प्रारम्भ हो गया। गुरूवार शाम को रामघाट पर रामलीला का प्रदर्शन किया गया। महाआरती में 11 पुरोहितों द्वारा बड़े-बड़े दीपक से मां शिप्रा की आरती की गई। इसके अलावा राणौजी की छत्री से आतिशबाजी भी की गई।

रामघाट पर ये आयोजन

  • शनिवार 8 अक्टूबर- भगवान हनुमान पर आधारित कार्यक्रम का मंचन, सु्रन्दरकाण्ड पाठ, ढोल, ताशे और नगाड़े के मां शिप्रा की आरती।
  • रविवार 9 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां काली पर आधारित कार्यक्रम का मंचन, मल्लखंब का प्रदर्शन, मां शिप्रा की धुंध वाली आरती।
  • सोमवार 10 अक्टूबर- फाग उत्सव पर आधारित भगवान राधा-कृष्ण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली पर प्रस्तुति , मां शिप्रा की आरती में गुलाल उड़ाया जायेगा।
  • मंगलवार 11 अक्टूबर- महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर 21 पंडितों के द्वारा मां शिप्रा की आरती, पॉवर मल्लखंब की प्रस्तुति, आकर्षक आतिशबाजी, गुलाल, धुंध, दीपक और लेंटर्न के साथ मां शिप्रा की महाआरती, भजन संध्या।

शास्त्री नगर मैदान पर महाकाल स्रोकीतम गायन और महाकाल गाथा के महानाट्य की प्रस्तुति

महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व 8 अक्टूबर को शाम 7 बजे से शास्रीबर नगर मैदान में श्रीकृष्ण प्रणित महाकाल स्रोी तम गायन की प्रस्तुति पं.वासुदेव चतुर्वेदी मुम्बई/मथुरा के द्वारा होगी। इसी दिन महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति होगी। रविवार 9 अक्टूबर को वारियर स्काड दिल्ली एवं बॉम्बे फायर ट्रूप गुरूग्राम इंडिया गॉट टेलेंट के प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा शिव-गणेश की प्रस्तुति एवं श्री कपिल यार्दे के द्वारा महाकाल गाथा महानाट्य की प्रस्तुति होगी।

इसी तरह 10 अक्टूबर को दशहरा मैदान पर हेडवे क्रिएशन ग्रुप दिल्ली के द्वारा महादेव लेजर शो की प्रस्तुति होगी। परमशिव के आराधन उत्सव महाकाल लोक में आमजन सादर आमंत्रित हैं। इस आशय की जानकारी महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री श्रीराम तिवारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस कॉलोनियों में भी वैरिफिकेशन महाकाल पुलिस ने सबसे ज्यादा घर चैक किए

Fri Oct 7 , 2022
पीएम मोदी के आने तक होटल लॉज पर पैनी नजर उज्जैन,अग्निपथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देख पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शहर में अब तक करीब 10 हजार घरों की जांच के साथ ही छह हजार के करीब किरादारों का पुलिस वैरिफिकेशन कर चुकी है। […]

Breaking News