18 दुकानों के ताले तोडऩे वाला गिरोह का सरगना कलाली से पकड़ाया, पांच की तलाश

खुलासा: पारदी गिरोह ने शराब पीकर बनाई थी सब्जी मंडी में धावा बोलने की योजना

उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड सब्जी मंडी में एक ही रात में डेढ़ दर्जन दुकानों के ताले तोडऩे वाले गिरोह का पुलिस को पता चल गया। मामले में पुलिस ने गैंग के सरगना को कलाली पर शराब पीते हुए दबोच लिया। उससे तीन अन्य थानों में की वारदातों को भी पता चल गया,लेकिन उसके पांच साथी रविवार रात तक गिरफ्त में नहीं आ सके।

सर्वविदित है 8-9 अक्टूबर की रात मक्सीरोड सब्जीमंडी स्थित 18 दुकानों के ताले तोड़ चोर हजारों रुपए चुरा ले गए थे। शनिवार सुबह घटना का पता चलते ही हडक़ंप मचने के बाद पुलिस चोरों को तलाश रही थी। मामले में पुलिस ने पंवासा निवासी शंकर बंजारा को पकड़ा।

उसने कबूला कि शराब पीने के बाद उसने शंकरपूर निवासी पांच पारदी साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई और टामी से दुकानों के ताले तोडक़र वारदात की। मामले में पुलिस अब उसके साथियों को तलाश रही है। टीआई मनीष लौधा के मुताबिक वारदात में शंकर के एक ओर साथी के ठिकाने का पता चल गया,रात तक उसके पकड़ाने की संभावना है।

डेढ़ घंटे तक करते रहे वारदात

पुलिस रिकार्डनुसार मंडी में चोरी मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे। उन्होंने वारदात से पहले सीसी टीवी कैमरों को तोडऩे और डिस्पोजल से उन्हें ढकने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर भी टामी सब्बल से दुकानों के ताले तोडक़र उसमें से कास्मेटिक, जूते-चप्पल, मसाला, कटलरी, तेल के डिब्बे, किराना सामान और गल्ले से नगदी उड़ा दी। मामले में केशवनगर निवासी उषा वर्मा व सभी दुकानदारों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ऐसे मिला सुराग

6-7 अक्टॅूबर की रात शास्त्रीनगर व शांतिनगर में श्रीराज राजेश्वरी ज्वेलर्स संचालक सुनील यादव व विनय रायकवार के यहां से चोर एलईडी व आर्टीफिशन ज्वेलरी ले उड़े थे। नीलगंगा पुलिस सीसी टीवी फुटेज में कैद दो चोरों में शंकर को पहचान कर उसे तलाश रही थे।

इसी दौरान मंडी में हुई वारदात के फुटेज में कैद आधा दर्जन चोरों में शंकर दिखा। नतीजतन पुलिस ने उसके मोबाईल की सीडीआर निकाली। पंवासा कलाली लोकेशन मिलने पर घेराबंदी कर उसे शराब पीते हुए दबोच लिया।

पाश्र्वनाथ में भी वारदात

पुलिस के मुताबिक शकंर बंजारा है,लेकिन शंकरपूर में रहने के दौरान उसकी पारदियों से दोस्ती हो गई और उसने गिरोह बनाकर वारदात शुरू कर दी। गिरोह ने दो अक्टॅूबर को देवासरोड़ स्थित पाश्र्वनाथ सिटी में भी चोरी की है। नागझिरी पुलिस को गिरोह की तीन चोरियों में तलाश है। वहीं नानाखेड़ा स्थित दीप्ति परिसर में लाखों की चोरी भी इसी गिरोह द्वारा करने की शंका है। शंकर पूर्व में भी चोरी में पकड़ा चूका है और तराना में हुए गाय कांड में भी आरोपी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल लोक: महाकाल मंदिर की सफाई से सडक़ों व फुटपाथों तक की व्यवस्था इंदौर नगर निगम के हाथ

Sun Oct 9 , 2022
सफाईकर्मी, माली, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर तक भेजे एसपीजी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक का लोकार्पण करने 11 अक्टूबर को आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तैयारियों को लेकर आखिरकार उज्जैन की जगह इंदौर नगरनिगम को सफाई सहित पूरी जिम्मेदारी सौंपा दी गई […]