थांदला व झाबुआ में खनिज विभाग की जांच में रेत का अवैध परिवहन करते 3 डंपर जब्त

झाबुआ, अग्निपथ। कलेक्टर के आदेश एवं खनि अधिकारी राकेश कनेरिया मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग के दल खनि निरीक्षक शंकर कनेश द्वारा होम गार्ड जवानों के साथ दिनांक 10 अक्टूबर 22 देर रात से सुबह तक किए गए।

आकस्मिक जांच मे अधिकांश वाहनों में खनिज परिवहन हेतु अभिवहन पारपत्र होना पाया गया। खनिज दल को जांच के दौरान थांदला में खनिज रेत से भरे डंपर वाहन क्रमांक आरजे09जीडी 8415 व आरजे09 जीडी 9909 रॉयल्टी पारपत्र से अधिक ओवर लोडिंग कर अवैध रूप से खनिज रेत परिवहन करते पाए जाने पर मौके से जब्त कर थाना प्रभारी थांदला की अभिरक्षा में रखा गया। वहीं डंपर न जीजे20 एक्स 0844 झाबुआ में बिना वैधानिक रॉयल्टी पारपत्र के रेत का अवेध परिवहन करते पाए जाने से जप्त कर थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ की अभिरक्षा में दिया गया है।

इन वाहनों पर मध्यप्रदेश (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस पार्षद ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति का नियम विरूद्ध करवाया नामांतरण

Mon Oct 10 , 2022
वक्फ बोर्ड की संपत्ति