रजनीश कुमार बने रतलाम मंडल रेल प्रबंधक

रजनीश कुमार
रजनीश कुमार

उज्जैन, अग्निपथ। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 53 मंडल रेल प्रबंधक के रूप में श्री रजनीश कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री रजनीश कुमार,भारतीय रेलवे सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

वर्ष 1989 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है तथा रेल सेवा में आने से पूर्व आईआईटी दिल्ली में वरिष्ठ रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्य कर चुके हैं।

श्री कुमार का सिग्नल एवं टेलिकॉम क्षेत्र में मरम्मत एवं निर्माण के क्षेत्र में काफी लंबा अनुभव रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे में सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर,उपमुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में गोरखपुर, वाराणसी एवं लखनऊ मंडल तथा निर्माण विभाग में सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झूला व्यवसायी के मकान पर चोरों का धावा

Wed Oct 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। परिवार के साथ शहर से बाहर गये झूला व्यवसायी के मकान पर मंगलवार-बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आभूषण और नगदी चुराकर ले गये है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आगररोड एकता नगर में रहने वाला नवाब अली झूला व्यवसायी है। 2 दिन पहले परिवार […]
Tijori se chori