9 डिग्री गिरा दिन का पारा उत्तरी हवा ने ठिठुराया

8 किमी की रफ्तार से चल रहीं सर्द हवा

उज्जैन, अग्निपथ। शहरवासियों को ठंड का झटका सहने के लिए फिर से तैयार हो जाना चाहिए। सोमवार को दिन का पारा 9 डिग्री धड़ाम हो गया। रात का पारा भी गिरा है। आगामी दिनों में तेज ठंड पडऩे की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं। लोगो को धूप में जाने से गर्मी और छांव में जाने पर कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।

पिछले दिनों दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी थी। लेकिन 24 दिसंबर के बाद दिन रात के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई थी। इस बीच दोबारा तापमान में गिरावट आना शुरू हो गई है।

मौसम विभाग की घोषणा के अनुसार मध्य पाकिस्तान के चक्रवातीय गतिविधियां और हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातीय संचरण के कारण एक बार फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिसे था। सोमवार को इसमें 9 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रात के तापमान में भी 2 डिसे की गिरावट आई है। रात का तापमान सोमवार को 12 से 10 डिग्री पर पहुंच गया।

जीवाजी वेधशाला अधीक्षक राजेन्द्रप्रकाश गुप्त ने बताया कि सोमवार को 6 से 8 किमी प्रतिघंटे से चल रहीं उत्तरी बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। मैदानी इलाकों से आईं उत्तरी हवाएं इस तरह से ही चलती रहीं तो आगामी दिनों में भी पारे में गिरावट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

वाहन पर लग रही जोरदार ठंड

उत्तरी हवा का असर सुबह से ही देखा जा रहा था। घर में भी लोगों को तेज ठंड का एहसास हो रहा था। लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने आवश्यक काम निपटा रहे थे। दोपहिया वाहन चालकों को तो ठंड शरीर में चुभन महसूस करवा रही थी। जिन के पास अलाव की व्यवस्था थी, उन्होंने दिनभर अलाव जलाकर अपने आवश्यक कामकाज निपटाए। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बुजुर्गों को ठंड से बचने की हिदायत देते हुए कहा कि वह गर्म कपड़े पहनकर रहें और ठंडा भोजन नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन का मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जिले में 23 लाख से अधिक का जुर्माना ठोका

Mon Dec 28 , 2020
उज्जैन,अग्निपथ। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 16 मिलावटखोरों पर एडीएम न्यायालय ने 23 लाख से अधिक का जुर्माना ठोका गया है। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिले में निरंतर मिलावट खोरी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार […]

Breaking News