मिलावटखोरों कुछ तो शर्म करो..!

मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर जिला प्रशासन ने सोमवार को २३ लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है। मिलावटी सामग्री बेचने के दोषी इन करीब एक दर्जन से अधिक व्यापारियों में कई तो ऊंची दुकानें हैं, जिनका नाम ब्रांड बन गया है और लोग अच्छे सामान की चाहत में दूर-दूर से इन दुकानों पर जाते हैं और मुंहमांगा दाम चुकाते हैं। लेकिन उन्हें क्या मालूम कि जिस बड़ी दुकान पर वे अच्छे सामान की लालच में जा रहे हैं, उससे अच्छा सामान तो उनकी गली के नुक्कड़ का छोटा व्यापारी दे देगा।

मिलावटखोरों पर कार्रवाई का डंडा सबसे पहले कमलनाथ सरकार ने घुमाया था। साधुवाद शिवराज सिंह चौहान का, मिलावट खोरों पर उनकी लट़्ठबाजी अभी भी जारी है। नहीं तो यह गोरखधंधा वर्षों से बेरोकटोक चल ही रहा था। शुद्ध-स्वच्छ-देसी भोजन की महक, खुशनुमा आबोहवा, सुहानी शाम, आबाद रातें मालवा की पहचान है। देशभर के लोग मालवा और खासकर उज्जैन के भोजन के स्वाद के दीवाने हैं। लेकिन चंद लालची लोगों ने यहां के शुद्ध दूध, घी, मावे को भी मिलावटी बना दिया। ऐसे लोगों पर लाखों का जुर्माना जायज है, प्रशासन को साधुवाद। मिलावटखोरों शर्म करो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीतिक दल बनाने की बात से पीछे हटे रजनीकांत, प्रशंसकों से माफी मांगी

Tue Dec 29 , 2020
खराब सेहत के चलते फिल्म स्टार को पिछले सप्ताह भर्ती होना पड़ा था अस्पताल में फिलहाल अस्पताल से छुट्टी लेकिन डॉक्टर ने पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी नई दिल्ली। हाल ही में राजनीति में उतरने का ऐलान करने वाले अभिनेता रजनीकांत ने अब राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की […]

Breaking News