थोक व्यापारी के गोडाउन में लाखों की चोरी

Tala toda

इंदौर, अग्निपथ। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिगरेट और पान मसाला के थोक व्यापारी के गोडाउन में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी के कहे अनुसार प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है। पुलिस की रात्रि गश्त पर चोर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं और इसी तारतम्य में परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में न्यू ईशा ट्रेडर्स के संचालक मनीष खंडेलवाल द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात को उनके गोडाउन के ऊपरी हिस्से में चद्दर उखाड़ कर चोर घुसे और गलत में रखे नकद 40 हजार रुपए सहित सिगरेट और पान मसाला लेकर फरार हो गए हैं पुलिस ने फरियादी की शिकायत के अनुसार चोरी हुई की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है तो वहीं सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

पेट्रोल पंप के लाकर से चोर ले गए 50 हजार नकद

इंदौर, अग्निपथ। देर रात पेट्रोल पंप में घुसे चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया कर्मचारी सोते रहे और चोर लाकर में से 50 हजार रुपए नगदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। घटना में सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मामला राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के बाईपास पर मौजूद इंडियन पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात चोरों ने ऑफिस में घुसकर ऑफिस की तिजोरी तोडक़र लॉकर में रखे 50 हजार रुपए नकद और कर्मचारियों के दोनों मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। घटना के वक्त कर्मचारी ऑफिस नहीं सो रहे थे और उनको भनक तक नहीं लगी वैसे ही आवाज सुनते ही नींद खुली तो अज्ञात चोर भागते हुए नजर आया।

घटना में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके आधार पर फरियादी की शिकायत की पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है। हालांकि इससे पहले भी 10 दिन पूर्व एक पेट्रोल पंप पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था वही कर्मचारी से चोर की हाथापाई भी हुई लेकिन शातिर चोर भागने में कामयाब रहा अब पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर: आगामी दिनों में दर्शन व्यवस्था में होगा बदलाव

Sun Oct 30 , 2022
पंडे पुजारी के यजमान और विशेष प्रोटोकाल को मिलेगा 1500 की विशेष दर्शन टिकट से गर्भगृह में प्रवेश उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में आगामी चार दिनों में दर्शन व्यवस्था में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। दैनिक अग्निपथ की खबर के बाद प्रशासक संदीप सोनी ने रविवार को दर्शन […]

Breaking News