एनएसयूआई छात्र नेता फंदे से झूला:परिवार समझे आगर विधायक वानखेड़े के साथ है

इंदौर।  एनएसयूआई छात्र नेता ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

छात्र का नाम सौरभ पिता विजय वानखेड़े (26) निवासी भागीरथपुरा है। वह कल से घर से गायब था। शनिवार दोपहर को उसका शव विजय नगर थाना क्षेत्र के रतन लोक कॉलोनी स्थित होटल शिव छाया के रूम नं. 101 में झूलता मिला। इस पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी तो विजय नगर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रबंधन ने बताया कि वह शुक्रवार से होटल में ठहरा हुआ था। सुबह काफी देर जब वह बाहर नहीं निकला तो कर्मचारी ने बेल बजाई लेकिन जवाब नहीं मिला। मोबाइल लगाने पर भी जब उसने नहीं उठाया तो शंका हुई। दरवाजा खोलने पर देखा तो वह फंदे से झूल रहा था।

पुलिस ने कमरे में छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना मिलने से बाद परिजन होटल पहुंचे और फूट पड़े। पिता विजय वानखेड़े ने बताया कि सौरभ एनएसयूआई से जुड़ा था तथा अकसर बाहर रहता था। कई बार वह आगर के कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़़े के साथ भी जाता था। उन्हें ऐसा लगा कि शायद वह विधायक विपिन वानखेड़े के साथ आगर में है लेकिन फिर शनिवार को उसकी आत्महत्या की खबर मिली। परिजन ने बताया कि उसे कोई परेशानी नहीं थी। पुलिस उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल्स, लोकेशन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अध्यक्ष बने राजेश माहेश्वरी , एक उपाध्यक्ष का फैसला लॉटरी से

Sat Sep 4 , 2021
पहले उपाध्यक्ष राकेश वनवट सात वोट लेकर जीते दूसरे उपाध्यक्ष मनोज बोहरा की लाटरी खुली जिला सहकारी संघ के प्रतिनिधि चुने गए हरिनारायण बड़वाया उज्जैन, अग्निपथ। विक्रमादित्य नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और एक जिला प्रतिनिधि का चुनाव बेहद रोचक अंदाज में हुआ। अंत तक कशमश बनी रही। इस […]

Breaking News