उज्जैन-देहरादून ट्रेन इंदौर से चलाने की मांग

सांसद लालवानी ने की रेलवे अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

इंदौर, अग्निपथ। सांसद लालवानी ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के उच्च अधिकारियो के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक मे विशेष रूप सें उच्च अधिकारीगण सम्मिलित हुए। बैठक मे इंदौर रेलवे स्टेशन के विस्तार, लक्ष्मीबाई नगर, गौतमपुरा, मांगल्या, सैफी नगर रेलवे स्टेशनो पर आ रही समस्याओ व विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

जिसमें मुख्य रूप सें इंदौर भोपाल इंटरसिटी ट्रेन को हबीबगंज स्टेशन तक चलाया जाना, उज्जैन-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन को इंदौर सें चलाया जाना व साथ ही इंदौर रेलवे स्टेशन के विस्तार हेतु रेलवे व स्थानीय विभागों सें सयुक्त बैठक के लिये निर्देशित किया, ताकि कार्य मे गति आ सके। मुख्य स्टेशन व पार्क रोड स्थित स्टेशन पर प्लेटफार्म व आरओबी के निर्माण पर चर्चा हुई, सियागंज साइड पत्थर गोदाम पर नए प्लेटफार्म व आरओबी निर्माण, लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम को पालिया शिफ्ट करना, इंदौर दाहोद लाइन मे धार तक के टेंडर पूर्ण हों चुके जिनकी जानकारी सांसद लालवानी ने ली।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

  • उज्जैन- इंदौर दोहरिकरण के इलेक्ट्रिफिकेशन की कार्यप्रगति
  • इंदौर -खंडवा सर्वे के कार्य के उपरांत की प्रगति
  • मांगल्या गांव स्टेशन को ध्यान मे रखते हुए मांगल्या – बुधनी प्रोजेक्ट को डेवलपमेंट करना
  • चन्द्रावती स्टेशन पर लिफ्ट का निर्माण
  • रेती मंडी के 4 लेन ह्म्शड्ढ की कार्य प्रगति
  • सिंगापुर टाउनशिप डबल लेन अंडर ब्रिज निर्माण
  • खिलाडिय़ों को प्रतियोगिताओं मे आने जाने वाली रेल आरक्षण समस्याओ का समाधान हेतु
  • इंदौर स्टेशन के विस्तारिकरण मे जनप्रतिनिधियों के सुझाव
  • आवश्यक स्टेशनो पर रेलो का स्टापज आदि विषयो पर मुख्य रूप सें चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थोक व्यापारी के गोडाउन में लाखों की चोरी

Sun Oct 30 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित सिगरेट और पान मसाला के थोक व्यापारी के गोडाउन में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यापारी के कहे अनुसार प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंदौर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही […]
Tala toda

Breaking News