इंदौर के प्रापर्टी ब्रोकर ने उज्जैन में की आत्महत्या

बडऩगर रोड पर कार खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर के मेघदूत नगर में रहने वाले 40 साल उम्र के एक प्रापर्टी ब्रोकर ने शनिवार शाम को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। आशंका है कि पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया है।

बडऩगर रोड रेलवे क्रासिंग के पास से शनिवार की शाम मेघदूत नगर इंदौर निवासी अनिल पिता घनश्याम ठाकुर उम्र 40 साल की लाश बरामद की गई है। नजदीक ही पुलिस को अनिल ठाकुर की स्विफ्ट कार भी खड़ी हुई मिली थी। पिछले साल ही अनिल ठाकुर का विवाह हुआ था। परिवार में पत्नी के अलावा उसका छोटा भाई सुनील ठाकुर है।

अनिल ठाकुर इंदौर में प्रापर्टी ब्रोकर का काम करता था। उसके खिलाफ साल 2019 में इंदौर के विजय नगर थाने में सट्टे का भी केस दर्ज हुआ था। इंदौर में उसके दो बॉयज होस्टल व अन्य करोड़ो रूपए कीमत की प्रापर्टी है। अनिल ठाकुर शनिवार शाम को ही उज्जैन पहुंचा था। अनिल की मौत की खबर की मिलने के बाद उसके परिवार के लोग शनिवार रात ही उज्जैन पहुंच गए थे।

रविवार सुबह जिला अस्पताल में अनिल ठाकुर के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इंदौर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। करोड़ो रूपए कीमत की संपत्ति के मालिक अनिल ठाकुर को किसी तरह की आर्थिक तंगी नहीं थी, न ही किसी तरह का कर्ज था। अनिल के कुछ दोस्तों ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले कुछ वक्त से पारिवारिक कलह की वजह से परेशान चल रहा था। संभवत: आत्महत्या की भी यहीं वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल लोक ने ही ध्वस्त कर दिए भीड़ नियंत्रण के दावे

Sun Oct 30 , 2022
(अर्जुन सिंह चंदेल) सिंहस्थ के लिए कई योजनाओं में फेरबदल करना जरूरी बाबा महाकाल के आशीर्वाद से और प्रदेश के मुख्यमंत्री के सदप्रयासों से उज्जैन की दशा बदलने के संकेत प्रारंभ हो गये हैं। उज्जैन को स्वर्ग जैसा बनाने की मुख्यमंत्री की परिकल्पना साकार होती नजर आ रही है। बीते […]