महाकाल और नर्मदा की पूजा करेंगे राहुल गांधी, 13 दिन रहेंगे एमपी में

उज्जैन/इंदौर, अग्निपथ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में दस्तक देने जा रही है। यात्रा एमपी के कई शहरों से गुजरेगी। इन तमाम शहरों में यात्रा की तैयारी की जा रही है। लोगों के रुकने, खाने, ट्रांसपोर्ट सहित कई व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कांग्रेस नेताओं को सौंप दी गई है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन महाकाल की नगरी भी जाएगी। यहां राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।। इसके पहले राहुल गांधी साधु-संतों के साथ मप्र में प्रवेश के साथ मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी करेंगे। 20 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा शाम को बुरहानपुर के बोडरली गांव पहुंचेगी। यहां से 21 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा का आगाज एमपी की धरती पर होगा।

इंदौर में 3 दिन रहेगी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर जिले में 3 दिन रहेगी, जबकि प्रदेश में 13 दिन तक रहेगी। यह एमपी में 382 किमी का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर की शाम को आगर जिले के सुसनेर विधानसभा से राजस्थान की बॉर्डर में एंट्री करेगी। एमपी में राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर से 35 किमी दूर इच्छापुर के पास बोडरली गांव से एंट्री करेगी। एंट्री पॉइंट पर 50 हजार से लेकर 1 लाख लोग (कांग्रेस जन व आम लोग) राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करेंगे।

यात्रा की संभावित प्लानिंग

  • 21 नवंबर को सुबह 6.30 बजे यात्रा बोडरली गांव से शुरू होगी। 14 किमी का सफर कर सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल, जैनाबाद फाटा बुरहानपुर में सुबह 10.30 बजे रुकेगी। शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। करीब 9 किमी का सफर कर शाम सात बजे यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर, बुरहानपुर पहुंचेगी। रात में यात्रा का हॉल्ट रनवे होटल बोरगांव सरदर के पहले रहेगा।
  • 22 नवंबर की सुबह 6.30 बजे यात्रा शुरू होगी और 14 किमी का सफर कर यात्रा रुस्तमपुर, खंडवा में सुबह 10.30 बजे रुकेगी। छहगांव माखन, खंडवा में नुक्कड़ मीटिंग का भी आयोजन किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा का नाइट हॉल्ट देशगांव, खंडवा में रहेगा।
  • 23 नवंबर को यात्रा खेरदा, खरगोन से शुरू होगी। 13.4 किमी का सफर कर यात्रा सुबह 10.30 बजे भानबरद, खरगोन में रुकेगी। शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी और शाम को बस स्टैंड सनावद, खरगोन के पास रुकेगी। नाइट हॉल्ट मोरटक्का गांव, खंडवा वैष्णव होटल के पास रहेगा।

इंदौर के खालसा कॉलेज में रुकेंगे राहुल

इसके बाद यात्रा मोरटक्का से बड़वाह की ओर आगे बढ़ेगी। यहां बीच में यात्रा भोजन के लिए रुकेगी। इसके बाद बड़वाह में नुक्कड़ सभा भी होगी। यहां से यात्रा आगे बढ़ेगी और सिमरोल घाट के पहले रुकेगी। यहां नाइट हॉल्ट के बाद यात्रा अगले दिन आगे बढक़र सिमरोल तलाई नाका होते हुए तेजाजी नगर पहुंचेगी। यहां रुकने के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी और इंदौर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचेगी। यहां पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा खालसा कॉलेज में नाइट हॉल्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंबल नदी में गिरा छतरपुर से गुजरात जा रहा ट्रक

Tue Nov 1 , 2022
क्लीनर का मिला शव, चालक की तलाश जारी उज्जैन, अग्निपथ। शहर से 30 किलोमीटर दूर ग्राम धरेरी में मंगलवार दोपहर अनियंत्रित गति से दौड़ता ट्रक च बल नदी में जा गिरा। हादसे में चालक-क्लीनर डूब गये थे। पुलिस ने क्लीनर का शव बाहर निकाल लिया है। चालक की तलाश जारी […]

Breaking News