राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सांईं श्रीवास्तव ने रचा इतिहास

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के होनहार छात्र साईं पिता अनिल श्रीवास्तव ने विदिशा जिले के शमशाबाद नगर में 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित हुई 71 किलोग्राम वर्ग की फ्रीस्टाइल राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। साईं श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर आगर जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुर्वेदी, जिला शिक्षा खेल अधिकारी सुरेंद्र महापात्रा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश बंसिया, बीआरसी वि_ल बंसिया, एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रसिंह ठाकुर ने साईं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि साईं श्रीवास्तव द्वारा जिला स्तर के बाद संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल के दो डाक्टर में चले लात-घूसे,केस दर्ज

Wed Nov 2 , 2022
ड्यूटी लगाने की बात पर हुआ विवाद उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल के दो डाक्टर में ड्यूटी लगाने की बात पर जूतम पैजार हो गई। मामले में शिकायत होने पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विश्व बैंक कॉलोनी निवासी हड्डी रोग […]