बाइक सवार पिता-पुत्री को बस ने कुचला

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। बाइक पर सवार दम्पति अपनी 2 पुत्रियों के साथ घर लौट रहे थे। मक्सीरोड पर बस ने टक्कर मार दी। गिरते ही पिता-पुत्री पर बस का पहिया चढ़ गया।

पंवासा थाने के एसआई एमएस अलावा ने बताया कि पानबिहार चौकी के ग्राम गुनाई जागीर में रहने वाला सत्यनारायण पिता रामचंद्र (45) देवास से अपनी पत्नी उमा (38), पुत्री सुमित्रा (10) और कोमल (8) के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। ताजपुर के समीप उज्जैन की ओर से जा रहे बस ने टक्कर मार दी। चारों के गिरते ही चालक ने बस भागने का प्रयास किया। जिसके नीचे सत्यनारायण और उसकी पुत्री सुमित्रा आ गई।

दोनों के पैर से बस का पहिया निकल गया। पत्नी और छोटी पुत्री बाल-बाल बच गये। पिता-पुत्री के गंभीर घायल होने पर उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ताजपुर पहुंची थी। चालक बस लेकर भाग निकला था। लोगों को कहना था कि बस शाजापुर की ओर जा रही थी। मामले में घायल सत्यनारायण की पत्नी के शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। बस शिवा ट्रेवल्स की होना सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेन स्नेचर को 5 साल की सजा

Sat Nov 5 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले बदमाश को न्यायालय ने 5 साल की सजा सुनाई है। बदमाश इंदौर कर रहने वाला है। लक्ष्मीनगर चौराहा पर 4 अक्टूबर 2021 को मंदिर से लौट रही पुष्पलता व्यास के गले से 15 ग्राम वजनी चेन झपटने की वारदात […]
न्यायालय

Breaking News