खाद की किल्लत से परेशान किसानों का प्रदर्शन

नागदा, अग्निपथ। खाद किल्लत से परेशान किसानों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं युरिया उपलब्ध करने की मांग की गई।

खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने बुधवार की शाम को जिला पंचायत सदस्य राधा भीमराज मालवीय के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि भीमराज मालवीय ने बताया कि डीएपी व युरिया खाद नहीं मिलने के कारण किसान परेशान हो रहे है। किसानों को अन्य नंबरों का खाद लेने पर विवश होना पड़ रहा है। शासन द्वारा 70 प्रतिशत खाद सोसायटी एवं 30 प्रतिशत मार्केट में उपलब्ध कराने की बात कहीं जा रही है इसके बाद भी किसानों को खाद नही मिल रहा है। 25 प्रतिशत ऋणी या 40 प्रतिशत ओव्हरड्यु किसानों को सोसायटी के माध्यम से खाद नहीं मिल रहा।

बाजार में किसान ठगी का शिकार हो रहे है 1700 रुपए की खाद 1750 रुपए में खरीदने में विवश होना पड़ रहा है। डीएपी 1150 से 1350 रुपए, 270 का 450 रुपए में बेचा जा रहा है जिससे किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। शासन के विभाग के माध्यम से गेहूं बीज, प्याज, मटर का बीज उपलब्ध नहीं हो रहा है। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।

मालवीय ने बताया कि शासन की गाईड लाईन के अनुसार प्रतिदिन दूकानदार को स्टॉक और मूल्य की सूचना अंकित करना है, लेकिन शहर की किसी भी दूकानदार द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सीताराम परमार, रतनलाल गुजराती, कालूराम, शंभू भावसार, शोभाराम, रवि शर्मा, शंातिलाल सहित किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल: पूरे शिवलिंग को कपड़े से ढंककर की जायेगी भस्मारती

Thu Nov 10 , 2022
एएसआई और जीएसआई की टीम ने किया महाकाल शिवलिंग का परीक्षण भांग का श्रृंगार पूरे शिवलिंग पर करने को कहा उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में स्थित शिवलिंग का परीक्षण करने के लिये एएसआई (आर्कलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया) और जीएसआई (जियालॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की टीम दो दिवसीय दौरे […]
bhasmarti भस्मारती

Breaking News