रास्ते और स्टॉप डेम में सिंचाई की मोटर रखने पर दो पक्षों में विवाद, एक की मौत

बेरछा, अग्निपथ। ग्राम बटवाड़ी में रविवार सुबह दो पक्षो में विवाद के दौरान हथियार चले। इस दौरान एक पक्ष के दो भाई घायल हो गई। जिसमें से एक की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई।

बेरछा पुलिस के अनुसार विवाद में एक पक्ष के हथियारों से हमला करने पर बटवाड़ी निवासी भगवान सिंह व भारत सिंह पिता रामसिंह गुर्जर घायल हो गए। शाजापुर जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने पर दोनों घायलों को एमवाय इंदौर रेफर किया गया। जहां भगवान सिंह की मौत हो गई। मृतक का बड़ा भाई एवं फरियादी धनसिंह पिता रामसिंह गुर्जर भतीजे को लेकर थाने पहुंचा उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले सरकारी स्टॉप डेम से पानी सिंचाई की मोटर रखने तथा रास्ते को लेकर विवाद ग्राम के ही रमेश से परिजनों का विवाद हुआ था।

बेरछा पुलिस ने रविवार को फरियादी धनसिंह की नामजद रिपोर्ट पर ग्राम बटवाड़ी निवासी रमेशचंद्र पिता धुलजी गुर्जर , गोविन्द, भूपेंद्र पिता रमेशचंद्र,प्रभुलाल पिता धुलजी, राहुल पिता मदनलाल तेजू बाई पति रमेशचंद्र जाति गुर्जर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुवे धारा 307, 294, 323, 506,34 आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वही दूसरे पक्ष से रमेश ने थाने पहुंचकर मारपीट का मामला भी दर्ज कराया।

बेरछा थाना प्रभारी एनीम टोप्पो ने बताया कि उक्त घटना में सात के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज रविवार को ही कर लिया था। गंभीर घायल भगवान सिंह की रविवार-सोमवार की दरमियानी रात्रि को मौत हो जाने की जानकारी मिली है। इंदौर से मर्ग डायरी आने पर धारा 302 की बढाई जाएगी। दबिश देकर तीन आरोपियों को राउंड अप किया है। अन्य चार आरोपी की तलाश जारी है। जबकि घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया जाना है। पुलिस टीम आरोपियो की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तुवर और कपास की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के पौधे

Tue Nov 22 , 2022
सारंगी पेटलावद पुलिस ने 95 लाख का गांजा जप्त किया सारंगी(पेटलावद), सुरेश परिहार (अग्निपथ)। गैर कानूनी तरीके से खेत में तुवर और कपास की फसल के बीच उगा रखें गांजे के 400 पौधे पेटलावद और सारंगी पुलिस ने जप्त किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। […]