राजस्व निरीक्षक और कालोनाईजर से परेशान शंंकरलाल ने की परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग

शाजापुर, अग्निपथ। कथित रिश्वत नहीं देने पर राजस्व निरीक्षक द्वारा कालोनाईजर पूजा अग्रवाल को नजूल की भूमि पर कब्जा दिलाए जाने के मामले में अब पीडि़त ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।

शहर के मारवाड़सेरी निवासी शंकरलाल पिता खेमराज ने सोमवार को शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को शिकायती आवेदन सौंपकर बताया है कि उसने अपने जीवनभर की जमापूंजी से इंदौर निवासी पूजा अग्रवाल से शाजापुर नेशनल हाईवे पर 930 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट खरीदी की रजिस्ट्री में पूजा अग्रवाल ने यह बात कही थी कि नेशनल हाईवे से प्लाट तक 100 फीट की नजूल भूमि पर क्रेता और विक्रेता दोनों का कोई अधिकार नही रहेगा, लेकिन इसके बावजूद अब पूजा अग्रवाल ने उक्त भूमि पर सैप्टिक टैंक का अवैध ढंग से निर्माण कर दिया है।

वहीं इस बात का विरोध करने पर पूजा अग्रवाल के द्वारा पुलिस से प्रताडि़त कराया जा रहा है। वहीं आवेदन में बताया कि मामले में शिकायत की गई तो राजस्व निरीक्षक गोवर्धनलाल राजोरिया ने फोन कर दो लाख रुपए की मांग की और रुपया नही देने पर पूजा अग्रवाल से सांठगांठ कर नजूल की भूमि पर अवैध कब्जा करा दिया।

शंकरलाल ने कलेक्टर शाजापुर को दिए गए शिकायती आवेदन में बताया है कि उसने कई बार कलेक्टर कार्यालय पर भी पूजा अग्रवाल और राजस्व निरीक्षक गोवर्धनलाल राजोरिया के खिलाफ शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नही की गई है। सुनवाई नही होने से पूजा अग्रवाल ने नजूल की भूमि पर कब्जा कर तार फैंसिंग करादी है जिसके कारण प्लाट पर बन रहे भवन का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में शंकरलाल ने कलेक्टर से न्याय नही मिलने पर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी मेरी इमेज खराब करने पर करोड़ों खर्च कर रही-राहुल

Mon Nov 28 , 2022
इंदौर में बोले, गहलोत और पायलट दोनों हमारे लिए एसेट हैं इंदौर, अग्निपथ। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को छठवां दिन है। यात्रा इंदौर से चलकर आज के अपने अंतिम पड़ाव सांवेर के पास तराना पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम सांवेर में होगा। मंगलवार सुबह […]