महापौर ने मुख्यमंत्री से शहर के लिए मांगे 126 करोड़

नगर निगम विशेष सम्मेलन

उज्जैन उत्सव के लिए अनुमति, विकास के लिए मांगी 25 हेक्टेयर जमीन

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम की माली हालत फिलहाल बुरे दौर में है। महापौर मुकेश टटवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र सौंपकर शहर के लिए 126 करोड़ 78 लाख रूपए आवंटित करने की मांग की है। इसके अलावा महापौर ने स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए मुख्यमंत्री से 15.843 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरण करने और महाशिवरात्री पर 15 या 30 दिन का मेला लगाने की मंजूरी देने के लिए भी पत्र सौंपा है।

महापौर मुकेश टटवाल ने सीएम को सौंप पत्र में लिखा है कि नगर निगम उज्जैन इन दिनों आर्थिक तंगी झेल रही है। छोटे-छोटे काम भी पूरे नहीं हो पा रहे है। इसके ठीक विपरीत राज्यशासन से साल 2020-21 का करीब 70 करोड़ रूपए और इसके पूर्व के वर्षो का करीब 56.78 करोड़ का भुगतान राज्यशासन के पास अटका हुआ है। महापौर ने अपने पत्र में लिखा है कि शहर के कुछ जरूरी काम कराने के लिए 39 करोड़ 14 लाख रूपए की आवश्यकता है।

आय का प्लान बनाकर सौंपा सीएम को

नगर निगम उज्जैन का स्थापना व्यय फिलहाल 115 प्रतिशत है, जबकि यह 65 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। स्थापना व्यय कम करने और आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए महापौर ने स्मार्ट सिटी कंपनी और नगर निगम के इंजीनियर्स की मदद से एक प्लान तैयार करवाया है। इस प्लान को उन्होंने मुख्यमंत्री को सौंपा। महापौर ने माफियाओं से रिक्त कराई गई शहर के भीतरी क्षेत्र की लगभग 15 हेक्टेयर जमीन को स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित करने की मांग रखी है। इन जमीनों पर स्मार्ट सिटी कंपनी व्यवसायिक योजनाओं को मूर्त रूप देगी जिनसे नगर निगम की आय के स्थाई स्त्रोत बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिनोद मिल की चाल वालों ने विधायक के घर डाला डेरा

Wed Nov 30 , 2022
दिन में पोहे बनाए, रात में पुड़ी-सब्जी, विधायक 4 दिन के लिए जयपुर रवाना उज्जैन, अग्निपथ। बिनोद मिल की चाल वालों को प्रशासन की ओर से फिर से मकान खाली करने के नोटिस मिल गए है। दूसरी बार नोटिस मिलने के बाद विनोद मिल की चाल में रहने वाले परिवारों […]

Breaking News