महापौर की तस्वीर और आईलवयू से नगर निगम की तौबा

जनसंपर्क की बैठक में बोले महापौर- अनावश्यक खर्च कम करो

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के बाहर लगा आई लव यू उज्जैन का बोर्ड अब हटा दिया जाएगा। इस बोर्ड की जगह जय श्री महाकाल लिखा नया बोर्ड लगेगा। इसके अलावा नगर निगम के किसी फ्लेक्स में अब महापौर मुकेश टटवाल का फोटो भी नहीं लगेगा। खुद महापौर मुकेश टटवाल ने ही अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया है।

महापौर ने शुक्रवार को जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी बेनर-होर्डिंग में मेरा फोटो नहीं लगाए। सिर्फ पद का नाम ही लिखना ही पर्याप्त है। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अतिथियों के स्वागत मे होने वाले हार-फूल एवं बुके भी प्रतिबंधित लगाकर अनावश्यक व्यय से बचना चाहिए।

महापौर ने दिए ये निर्देश

  • सभी पार्षदों का जनसंपर्क विभाग के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनेगा। इसमें हर रोज की गतिविधियों की जानकारी से पार्षदों को अवगत कराया जाएगा।
  • जो आयोजन अनावश्यक है और जिन आयोजनों मे जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नही होती है, उन्हे बन्द किया जाएगा।
  • फ्लेक्स/होर्डिंग पर से आवश्यक स्लोगन या योजनाओं की जानकारी भी सम्मिलित की जाए।
  • 1 जनवरी 2023 को फुलडोल चल समारोह के अनुदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • फुलडोल चलसमारोह मे मुख्य डोल हेतु निर्धारित अनुदान राशि को बढ़ाया जाकर 51 हजार किया जाएगा, अन्य डोल को दिए जाने वाले अनुदान को भी बढ़ा कर 15 हजार किया जाएगा।
  • निगम मुख्यालय मे बाहर लगे आईलवयू उज्जैन के बोर्ड को हटाया जाकर उसके स्थान पर जय श्री महाकाल का बोर्ड लगवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी में भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत, 100 से अधिक बीमार

Sat Dec 3 , 2022
अस्पताल में कम पड़े पलंग, खाद्य और स्वास्थ्य नियंत्रक अधिकारी पहुंचे धामनोद धार, अग्निपथ। जिले के धामनोद नगर में शादी समोराह में बारातियों को भोजन करना महंगा पड़ गया। भोजन के कुछ देर बाद सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए और तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ताबड़तोड़ लोगों को हॉस्पिटल […]

Breaking News