चरित्र शंका से परेशान पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर हत्या का प्रकरण

धार, अग्निपथ। ग्राम उंकाला में महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके पति पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में जांच के दौरान पता चला कि पति आए दिन पत्नी पर चरित्र शंका और अपशब्दों का प्रयोग कर मारपीट करता था जिससे परेशान होकर पत्नी ने कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग की जांच और परिजनों के कथनों पर पति पर हत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

टांडा थाना अंतर्गत ग्राम उकाला में 19 नवंबर को सुबह के समय रेमता पति संजय ने खेत पर बने कुएं के समीप जहरीली दवाई पी ली थी, पति के देखने के बाद परिजन सबसे पहले महिला को राजगढ व सरदारपुर लेकर गए। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला को अपने साथ लेकर चले गए थे, महिला के परिजनों के अनुसार शादी को करीब 10 साल हो गए थे।

चार बच्चें होने के बावजूद आरोपी जमाई गांव के लोगों से गलत संबंध होने व चरित्र को लेकर शंका करता था, इसी कारण बेटी रेमंता बाई से आए दिन मारपीट कर परेशान करते हुए प्रताडित करता था। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेचरल फूड एंड न्यूट्रीशियन के मालिक पर धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज

Sun Dec 4 , 2022
गेहूं के बदले नहीं किया 22.87 लाख रुपए का भुगतान धार, अग्निपथ। शहर के दशहरा मैदान स्थित नेचरल फूड एंड न्यूट्रीशियन के नाम से फैक्ट्री चलाने वाले दंपत्ती पर धोखाधड़ी का दूसरा प्रकरण कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। इसमें अनाज खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के मामले में […]
उज्जैन पुलिस फाइल