फॉचुर्न माल के सामने की भूमि से ग्रीन बेल्ट हटा

नवीन न्यायालय भवन की राह आसान

नागदा, अग्निपथ। अभिभाषक संघ के वर्तमान बॉडी के प्रयासों से नवीन न्यायालय भवन निर्माण की राह आसान हो गई। मंगलवार को अभिभाषक कक्ष में संघ अध्यक्ष विजयसिंह वर्मा ने बताया कि न्यायालय भवन के लिए महादेव चबुतरा की भूमि सर्वे नंबर 1400/1, फॉचुर्न मॉल के सामने 1457/2 रकबा 3.457 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।

जिसमें से फॉचुर्न मॉल की भूमि पर एनटीपीसी ने ग्रीन बेल्ट की बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी, 2 दिसंबर को कार्यालय संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा जारी पत्र साझा करते हुए जमीन के ग्रीन बेल्ट से हटने की जानकारी प्रदान की, जिससे न्यायायल भवन निर्माण की राह आसान हो गई। वर्तमान समय में न्यायालय परिसर में भवन के अभाव में सारा रिकार्ड खाचरौद भेजा जाता है खाचरौद के रिकॉर्ड रुम फाइलों से भरा होने से पक्षकारों के रिकॉर्ड निकलवाने में परेशानी होती हैं। इसलिए नई कोर्ट बनेगी तो वहां सारी सुविधाएं रहेेगी।

इस अवसर पर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल मौर्य, केशवसिंह रघुवंशी, रमेशचंद्र चंदेल, जितेंद्रसिंह कुशवाह, राजेश तिवारी, जितेंद्र सुनेरी, शॉकेब कुरैशी, राजेंद्र चौहान, समीर अंसारी, गोपालसिंह देवड़ा, जमीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लव जिहादी बताकर दो युवकों की पिटाई

Tue Dec 6 , 2022
गल्र्स स्कूल के बाहर खड़े थे, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में लव जिहाद का आरोप लगाकर दो मुस्लिम युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। दोनों युवक गल्र्स स्कूल के बाहर खड़े थे और छात्राओं को छेड़ रहे थे। जिसके बाद हिंदू […]
दो घटनाओं में 8 लोग घायल

Breaking News