महिला के गले से झपटा 8 तोले सोने का हार, बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी में कैद

शादी से लौट रही थी महिला, रैकी कर वारदात को अंजाम देने की आशंका

धार, अग्निपथ। शहर के नौगांव में महिला से चैन स्नेचिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें पलक झपकते ही बदमाश महिला के गलें में झपट्टा मारकर लाखों रुपए का हार छिनकर फरार हो गए। पूरी वारदात समीप की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला शादी समारोह से लौटकर अपने घर की और पैदल जा रही तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

नौगांव निवासी पूनम पति राजेश बोडाने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नौगांव के सांई मंदिर के पीछे शादी समारोह में शामिल होने गई थी। लौटते समय शाम करीब 5 बजे थोडी ही दूरी पर चलने के बाद गलत साइड से आ रहे दो बाइक सवारों ने उनके गले में झपट्टा मारकर पलक झपकते ही 8 से 9 तोले का सोने का हारकर छिनकर भाग गए।

महिला को चोरी का अहसास हो इससे पहले बाइक सवार तेज गति से बाइक चालकर गायब हो गए। महिला ने आसपास के लोगो को सूचना दी जिस पर कुछ युवाओं ने बाइक से चोरों को क्षेत्र में तलाशा पर सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलते ही नौगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जहां दो बदमाश वारदात करते दिखाई दे रहे है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है साथ ही आरोपियों को पकडने के लिए टीम गठित भी गई है। हार कीमत करीब 8 से 10 लाख बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैदी ने दीवार फांदकर किया महिला बैरक में जाने का प्रयास

Tue Dec 6 , 2022
देवास, अग्निपथ। जिला जेल में एक कैदी मंगलवार सुबह को जेल के अंदर सेक्टर दीवार फांदकर महिला कैदियों की बैरक में जाने का प्रयास कर ही रहा था कि उसे मौजूद जेल प्रहरियों ने देखा और पकडक़र पुरुष बैरक में लेकर गए। इस संबंध में उप जेल अधीक्षक ने बताया […]