अध्यक्ष के लिए जोड़तोड़: माली-राठौड़ समाज को नहीं मिली अध्यक्ष की कुर्सी, जनाधार के बावजूद होती रही है अनदेखी

धार में दोनों ही समाजों का है बड़ा वर्चस्व, भाजपा के पक्ष में रहा है अब तक वोटशेयर

धार, अग्निपथ। नगर पालिका धार में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 12 फरवरी को होना है। इसके पहले अध्यक्ष के नामों पर चर्चा का दौर चल रहा है। हालांकि पर्यवेक्षक की बैठक होना बाकी है, जिसमें संभावित अध्यक्ष के नामों की पैनल बनाई जाना है। जिस पर अंतिम मौहर भाजपा का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल लगाएगा। लेकिन शहर में यह भी चर्चा जोरों पर है कि क्या इस बार भाजपा शहर में बढ़ा जनाधार रखने वाले फूलमाली समाज या राठौड़ समाज को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपती है या फिर हर बार की तरह ही किसी नए चेहरे को लाकर शहर की कमान सौंप दी जाएगी।

धार शहर में फूलमाली समाज 15 हजार से अधिक आबादी वाला है, जो भाजपा के परंपरागत वोटर माने जाते है। इसी तरह 12 हजार की आबादी वाला राठौड़ समाज भी हमेशा से भाजपा को सपोर्ट करता आया है। वही आजादी के बाद से 1 नंबर वार्ड से भाजपा नही जीती थी उस वार्ड से सुमित्रा संजय मकवाना जीते है लेकिन इनके बावजूद दोनों ही समाजों को कभी भाजपा ने नगर सरकार जैसी अहम जिम्मेदारी नहीं सौंपी।

जबकि दोनों ही समाजों से कई ऐसे नेता है, जो लंबे समय से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर नगर पालिका पहुंचे। जिन्हें नगर पालिका के कामकाज का अच्छाखासा अनुभव है और लंबे समय से इन नेताओं ने भाजपा में पूरी निष्ठा के साथ काम किया है। अब देखना यह है कि भाजपा इन नेताओं की निष्ठा को महत्व देती है या नहीं।

बात करें धार नगर पालिका अध्यक्ष पद की तो इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इस लिहाज से इस बार दोनों ही समाजों के लिए प्रतिनिधित्व का मौका है। फूलमाली समाज की तरफ से वार्ड 28 से आशा शिव पटेल ने जीत दर्ज की है। पार्टी में शिव पटेल काफी पुराना नाम है, जो दो बार पार्षद रह चुके है। ही नगर पालिका के पीआईसी सदस्य के रूप में अहम जिम्मेदारी निभा चुके है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में बतौर नगर अध्यक्ष अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले पटेल को नगर पालिका के कामकाज का अच्छा अनुभव है। ऐसे में इस बार पटेल की दावेदारी प्रमुख है।

अब देखने यह है कि भाजपा दोनों समाजों को इस बार मौका देता है या पिफर हर बार की तरह इस बार भी पैराशूट इंट्री देखने को मिलती है। राठौड़ समाज की तरफ से इस बार वार्ड 9 से दूसरी बार युवा चेहरे के तौर पर विपिन राठौड़ की पत्नी टीना राठौड़ को टिकट मिला था, जो जीतकर आई है और अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। अभाविप की छात राजनीति से निकलकर भाजपा संगठन में अहम जिम्मेदारी सकुशल निभाने वाले विपिन राठौड़ को संगठन और नगर पालिका दोनों में ही काम करने का अच्छा अनुभव है। इसलिए वे अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौवंशो की सेवा के लिए ग्राम पंचायत ने बनाया वाहन

Wed Feb 8 , 2023
झारड़ा ( स्वस्तिक चौधरी ) । सनातन धर्म में गौसेवा को सबसे बढक़र माना गया है। हमारे पूर्वज कहते है की गौ सेवा से हमारे द्वारा जाने अजाने में किए गए पापो का नाश होता है। साथ ही घर परिवार में सुख समृद्धी वैभव का वास होता है। इस उद्देश्य […]