इंदौर में गुरुद्वारे से कूदी 12वीं की छात्रा पुलिस को मिला 4 लाइन का लेटर

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में 12वीं की एक स्टूडेंट ने गुरुद्वारे की छत से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने पर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि लडक़ी का लिखा 4 लाइन का लेटर भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इसमें क्या लिखा है, ये अभी सामने नहीं आया है। इधर लडक़ी के परिजनों ने कूदने की बात से इंकार किया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची का पैर फिसलने से हादसा हुआ।
पुलिस खुदकुशी की कोशिश और पैर फिसलने से हादसा, इन दोनों ही बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। पुलिस को छात्रा का बैग और आई कार्ड भी मिला है। पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे के लगभग की है।

बिजली के तारों से टकराकर नीचे गिरी छात्रा

घटना इंदौर के राजवाड़ा के पास गुरुद्वारे की है। जहां तीसरी मंजिल से छात्रा नीचे कूद पड़ी। वह गुरुद्वारे के पीछे वाली गली में बिजली के तारों से टकराकर नीचे गिरी। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नाबालिग छात्रा जब नीचे गिरी तो वहां मौजूद दुकानदार और लोगों ने उसे उठाया। एंबुलेंस बुलवाकर उसे एमवाय अस्पताल भिजवाया। यहां से उसे पहले निजी मेडिकेयर अस्पताल ले जाया गया। फिर चोइथराम अस्पताल भेज दिया गया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी वह आईसीयू में भर्ती है।

खालसा निशान के दर्शन करने जाते हैं छत पर

गुरुद्वारे की छत पर गुरू साहब जी का निशान लगा हुआ है। लोग यहां दर्शन करने जाते हैं। यहां छात्रा का बैग और आईडी कार्ड पड़ा मिला है। छात्रा शुभम नगर की रहने वाली है और इंदौर के गुरु नानक स्कूल में पढ़ाई करती है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने 3-4 लाइन का नोट भी लिखा है। जिसे पंढऱीनाथ टीआई सतीश पटेल ने जब्त कर जांच में लिया है। मामले में किसी को जानकारी नही दी गई है।

मूल रूप से महाराष्ट्र के मलकापुर की रहने वाली है लडक़ी

लडक़ी के मामा सुरेन्द्र ने उसके कूदने की बात से इनकार किया है। उनके मुताबिक बच्ची का पैर फिसला है। छात्रा मूल रूप से महाराष्ट्र के मलकापुर की रहने वाली है। इंदौर में वह मामा सुरेन्द्र के साथ शुभम नगर में रहती है। परिवार में बड़ा भाई है। जो मलकापुर में रहता है। मामा के मुताबिक गुरूद्वारे से स्कूल करीब 5 किलोमीटर दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती पर हमले के मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश

Fri Dec 9 , 2022
आगर रोड पर करणी सेना का चक्काजाम उज्जैन, अग्निपथ। छेड़छाड़, हमला और युवती को अगवा करने का प्रयास करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से नाराज करणी सेना ने शुक्रवार शाम आगररोड पर चक्काजाम कर दिया। एएसपी के आश्वासन के बाद करणी सेना ने मार्ग खाली किया। तिरुपति […]

Breaking News