इंदौर में दस हजार के लिए चाकू मारे: बाइक चालक को चाकू मारकर लूटा

आधे घंटे तक घायल सड़क पर मदद मांगता रहा

इंदौर। तेजाजी नगर में आयशर चालक को रात में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारकर लूट लिया। वह आधे घंटे तक सड़क पर मदद मांगता रहा। एक राहगीर ने मोबाइल से एंबुलेस को जानकारी दी तब कहीं जाकर घायल को अस्पताल पहुंचा। वहीं देर रात पुलिस ने लूट करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक घटना नायता मुंडला के पास रात डेढ़ बजे के लगभग ब्रिज की है। यहां बाइक से इदरीश नगर में रहने वाला प्रदीप पिता मनोहर लाल कुशवाह बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में प्रदीप को बाइक सवार कुछ बदमाशों ने रोका और चाकू से वार कर पेंट में रखे करीब दस हजार रुपए ओर मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में प्रदीप काफी देर तक लोगों से मदद मांगता रहा। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्रदीप ने बताया कि वह अग्रवाल तौल कांटे के यहां अपनी आयशर गाड़ी खड़ी कर भाड़ा लेकर घर आ रहे थे। तभी बदमाशों ने हमला किया। प्रदीप का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गृहस्थ बने जैन मुनि के सुलहनामे: प्रज्ञा दीदी के लिए हर जगह बचाव में आ जाते थे सुद्धांत सागर

Fri Aug 27 , 2021
दमोह। जैन तीर्थ क्षेत्र के बेलाग्राम में सुद्धांत सागर और प्रज्ञा दीदी के संबंधों को लेकर नया खुलासा हुआ है। आश्रम के प्रमुख सिद्धांत सागर महाराज ने बताया कि सुद्धांत सागर उर्फ राकेश जैन और प्रज्ञा दीदी उर्फ दीपा जैन दूसरे तीर्थ क्षेत्रों में भी विवादों में आ चुके हैं। […]