इंदौर की सडक़ों पर एक साथ निकले 8 टीआई

पुलिस देख युवक-युवतियां भागे, रोककर दी ये हिदायत

इंदौर, अग्निपथ। नाइट कल्चर और आने वाले प्रवासी सम्मलेन को देखते हुए पुलिस की टीम सडक़ों पर दौड़ते नजर आई। यहां आठ थाना के टीआई के साथ तीन अफसर भी रात में बीआरटीएस पर खुली दुकानों, कैफे और रेस्टोरेंट संचालकों पर चैकिंग करते नजर आए। इस दौरान ऐसे कई युवकों की चेकिंग की जो संदिग्ध दिखे। वहीं बिना अनुमति के खुले 5 कैफे व रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई भी की गई।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने नाइट कल्चर के दौरान होने वाले विवाद और लगातार बढ़ रही रही लव जेहाद जैसे मामलो को बढ़ते देख अफसरो के साथ बैठक कर रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए तेयार की गई टीम में एक एडीसीपी, दो एसीपी और आठ टीआई को शामिल किया है।

जब ये टीम एलआईजी चौराहे पर बीजेपी नेता के रेस्टोरेंट पर पहुंची तो वे देर रात तक खुले रहने की अनुमति नहीं दिखा सके। इसके चलते रेस्टोरेंट मैनेजर को पकडक़र पुलिस थाने ले गई। 4 अन्य दुकानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की गई। पुलिस की गाडिय़ां देख दुकान के सामने खड़े युवक-युवती भागते नजर आए। पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत दी कि सिगरेट पब्लिक प्लेस में ना पीने दिया जाए। यह अभियान सुबह 5 बजे तक चला।

बाहर ना बैठें, युवक-युवतियों को प्रेम जाल में नहीं फंसने की सीख

संयोगितागंज टीआई तहजीब काजी रात में इलाके में निकले उन्होंने लगातार हो रही लव जिहाद की घटनाओं को लेकर युवक युवतियों को सीख दी। उन्होंने थाने की गाड़ी से अनाउंसमेंट कर कहा कि बाहर से आपके माता-पिता ने पढऩे भेजा है। यहां प्रेम जाल में फंसकर या नशा खोरी कर अपना जीवन खराब ना करें। इस दौरान पूरे इलाके में जाकर ट्रैफिक पार्क और कैफे पर बैठे युवक-युवतियों से उनका परिचय भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रेसिम सामजिक उत्तरदायित्व विभाग की पहल: बेरोजगारों को दिलाय रोजगार प्रशिक्षण

Fri Dec 23 , 2022
नागदा जंक्शन। ग्रेसिम सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा प्रायोजित क्षेत्र क बेरोजगार युवक युवतियों को हुनर कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास उन्नयन कार्यक्रम क तहत लेबरनेट संस्था के सहयोग से नागदा शहर एवं पिपलोदा सा0 मा0 एवं बैरछा ग्रामीण क्षेत्र  तीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों कस्टमर रिलेशन शिप मेनेजमैंट, असिस्टेंट […]

Breaking News