ग्रेसिम सामजिक उत्तरदायित्व विभाग की पहल: बेरोजगारों को दिलाय रोजगार प्रशिक्षण

नागदा जंक्शन। ग्रेसिम सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा प्रायोजित क्षेत्र क बेरोजगार युवक युवतियों को हुनर कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास उन्नयन कार्यक्रम क तहत लेबरनेट संस्था के सहयोग से नागदा शहर एवं पिपलोदा सा0 मा0 एवं बैरछा ग्रामीण क्षेत्र  तीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों कस्टमर रिलेशन शिप मेनेजमैंट, असिस्टेंट ब्युटी थेरेपिस्ट एवं कटिंग टेलरिंग क े कौशल विकास संबंधित लधु अवधि के प्रशिक्षणों का संचालन 12 जुलाई 2022 से कुशलता पुर्वक संचालित किया जा रहा है जिसमें 300 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवक युवतियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है ।

प्रशिक्षण पुर्णत: नि:शुल्क प्रदान किया जावेगा । ग्रेसिम सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा उक्त प्रशिक्षण संचालन करने के पिछे मुख्य उद्देश्य युवक युतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोडना है । प्रशिक्षण के उपरान्त संस्था द्वारा सफल हितग्राहियों को विभिन्न कम्पनियों में रोजगार के अवसर भी प्रदान करवाये जावेगे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रेसिम सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग के सीएसआर प्रमुख सतीश भुवीर, जीवन पोरवाल एवं अरविन्दसिंह सिकरवार की उपस्थिति में कस्टमर रिलेशन शिप मेनेजमैंट प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों का सफलता पुर्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 69 प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया

तथा सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी । इन प्रशिाक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से नागदा शहर एवं लगभग 20 गांव के युवक युवति लाभंवित हो रहे है । इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से अतिथियों द्वारा युवक युवतियों की प्रतिक्रिया का जाना। जो आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का बेहतर संचालन करने में सहायक होगी। जीवन पौरवाल न े जीवन प्रबंधन से संबंधित जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की।

अरविन्दसिंह सिकरवार ने निरंतर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफलता से प्राप्त करने पर जोर दिया एवं कहा कि निरंतर कौशल विकास ही मनुष्य को सफलता की सिढी की और बढाता है । कार्यक्रम का संचालन लेबरनेट संस्था नागदा प्रमुख एएस मंसारे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार तबस्सुम फातिमा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हुनर कौशल प्राप्त कर ग्रामीण युवतियां बनेगी आत्मनिर्भर: व्यास

Fri Dec 23 , 2022
ग्रेसिम द्वारा स्वरोजगार के लिए 20 महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण नागदा जंक्शन। हुनर कौशल प्राप्त कर ग्रामीण युवतियॉ आत्मनिर्भर बन रही है । आज बदलते परिवेश म ें ग्रामीण युवतियों की स्थिति में भी परिवर्त न होना आवश्यक है। महिलाऐं चाहे तो ग्रेसिम द्वारा स्वरोजगार के लिए 20 […]

Breaking News