खंडवा में बाइक सवार दंपती को घसीटते हुए पलटी बस, युवक नीचे दबा

जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा शव

खंडवा। खंडवा में गुरुवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस बाइक सवार युवक को घसीटते हुए सडक़ किनारे नाले में जाकर पलट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जेसीबी की मदद से उसका शव निकालना पड़ा।

सनावद से करीब 18 किमी दूर यात्री बस कालमुखी से बांगरदा की ओर आ रही थी। रजुर गांव का रहने वाला बंसत यादव पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। 10 घायलों को सनावद के अस्पताल लाया गया है। इनमें से पांच को रेफर कर दिया गया है।

बस यात्री ने बताई हादसे की वजह

बस में सवार यात्री रामेश्वर ने बताया कि बाइक सवार कालमुखी की ओर जा रहा था। बस बांगरदा की तरफ आ रही थी। इसी दौरान मोड़ पर बाइक सवार अचानक सामने आ गया। बस तेज गति और सिंगल रोड पर होने के कारण ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। उसने बस सडक़ से नीचे उतारी, लेकिन सडक़ से लगी साइड की पटरी काफी नीचे है। यही कारण है कि बस असंतुलित होकर पलट गई। बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया।

ग्रामीण बोला-दूर तक सुनाई दी चीखें

हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी विनोद दीक्षित, थाना प्रभारी सनावद मंसाराम रोमडे, तहसीलदार शिवराम कनासे मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी रामेश्वर फूलकर ने बताया कि बस पलटने के बाद सडक़ किनारे नाले में चली गई। हालांकि नाले में पानी कम था। बस पलटने से उसमे मौजूद यात्रियों की चीखें दूर तक सुनाई दे रही थी। चीखें जिसने भी सुनी वह दौडक़र बस तक पहुंचा। यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। किसी को खिडक़ी तो किसी को दरवाजे से लोगों को निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करणी सेना ने किया थाने का घेराव, महिदपुर टीआई लाइन अटैच

Thu Jan 12 , 2023
सीएम का पुतला दहन करने आए युवकों से मारपीट का मामला महिदपुर, अग्निपथ। करणी सेना द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी भोपाल में किए जा रहे प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन के समर्थन में करणी सेना महिदपुर द्वारा बुधवार को पुराना बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन के […]

Breaking News