उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को एमपीआरडीसी की कमान

कुमार पुरुषोत्तम होंगे जिले के नए प्रशासनिक मुखिया

उज्जैन, अग्निपथ। जिले के दबंग प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर आशीष सिंह का तबादला हो गया है। सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ( MPRDC) की कमान सौंपी है। उनकी जगह खरगोन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उज्जैन जिला की जिम्मेदारी दी गई है।

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। इसके चलते हाल ही में प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले की है। देश द्वारा 29 जनवरी को जारी आदेश के मुताबिक उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के तौर पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा सिंह के पास मध्य प्रदेश परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

आशीष सिंह के तबादले के बाद अब उज्जैन कलेक्टर की जिम्मेदारी वर्तमान में खरगोन में पदस्थ कुमार पुरुषोत्तम को दी गई है। कुमार पुरुषोत्तम इसके पूर्व उज्जैन जिले में बतौर एसडीएम रह चुके हैं।

उधर उज्जैन नगर निगम में आयुक्त रह चुके आईएएस क्षितिज सिंघल को सिवनी का जिला कलेक्टर बनाया गया है। फिलहाल में सागर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में तैनात हैं‌।

इन अधिकारियों के भी तबादले

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा जारी सूची के मुताबिक ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त सचिव के साथ ही मध्य प्रदेश पर्यटन निगम का अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। जबकि शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को ग्वालियर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी जगह शिवपुरी कलेक्टर के रूप में 2011 बैच के आईएएस रविंद्र कुमार चौधरी को पदस्थ किया गया है। चौधरी फिलहाल मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त निगम के प्रबंध संचालक हैं। 2011 बैच के आईएएस शिवराज सिंह वर्मा को बड़वानी से खरगोन कलेक्टर बनाया गया है। वर्मा के स्थान पर बड़वानी कलेक्टर के तौर पर सिवनी जिला कलेक्टर द फटिंग हरिदास कमान संभालेंगे।

वही अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है और उनकी जगह 2014 बैच के आईएएस आशीष वशिष्ठ को अनूपपुर भेजा गया है। वशिष्ठ फिलहाल जबलपुर नगर निगम में आयुक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घोड़ारोज पांवों से रौंद रही किसानों की मेहनत, अन्नदाता परेशान

Thu Feb 2 , 2023
जिम्मेदार सरकार जागो कुछ तो करो, धार, (आशीष यादव) अग्निपथ। मौसम मेहरबान होने से खेतों में फसलें तो अच्छी हैं लेकिन क्षेत्र के किसानों की फसल खराब होने की दूसरी वजह से परेशान हैं। इस वक्त किसानों की सबसे बड़ी परेशानी नीलगाय बनी है जो खेतों में खड़ी फसलों को […]

Breaking News