मलखंब में एमपी ने मारी बाजी

टीम चैम्पियनशिप में मिला गोल्ड, सिल्वर महाराष्ट्र और छतीसगढ़ को मिला ब्रॉन्ज मैडल

उज्जैन, अग्निपथ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अन्तर्गत सोमवार को मलखंब की प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। मलखंब प्रतियोगिता में 24 राज्यों के कुल 219 खिलाड़ी तीन स्पर्धाओं रोप, रोल और हैंगिंग इवेंट में भाग ले रहे है। इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के साथ उनके 71 कोच और मैनेजर भी उज्जैन आये हुए हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मलखंब में मध्य प्रदेश टॉप पर रहा। मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने पदक दिलवाए।

उज्जैन जिले में खेलों इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्तर की मलखंब की प्रतियोगिता का आयोजन महाकाल मंदिर के पास सरस्वती स्कुल ग्राउंड में आयोजित हो रहा है। इस खेल 24 राज्यों की टीम विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी कर रही है। मलखंब की इस प्रतियोगिता में देश की 24 राज्यों की टीम अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रही है।

इनमें ग्रुप ‘ए’ में पंजाब, असम, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, दादर एवं नगर हवेली, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गोवा, राजस्थान और आन्ध्र प्रदेश के खिलाड़ी हैं, जो अलग अलग इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं ग्रुप ‘बी’ में तमिलनाड़ु, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम है, जो एक टीम के रूप में तीनों स्पर्धा रोप, रोल और हैंगिंग में भाग लेंगी। एक टीम में 12 खिलाड़ी रखे गये हैं, जिनमें छह बालक एवं छह बालिकाएं हैं।

12 सदस्यों दल को मिला गोल्ड

मंगलवार को टीम चैम्पियनशिप के इंवेट में एमपी की टीम ने बाजी मारते हुए पहला मलखंब का पहला गोल्ड अपने नाम किया। एम पी की टीम के 6 लडक़े और 6 लड़कियों के दल ने गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम गौरान्वित किया है। इसी इवेंट में दूसरे नंबर पर महारष्ट्र की टीम रही जिसे सिल्वर और तीसरे नंबर पर रही छत्तीसगढ़ की टीम को ब्रॉन्ज मैडल मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षिप्रा में मिले गाय के कटे सिर

Tue Feb 7 , 2023
बडऩगर बायपास के ब्रिज सेे फेंके नदी में, हिंदूवादी संगठनों ने किया चक्काजाम उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर बायपास स्थित क्षिप्रा नदी के ब्रिज के नीचे मंगलवार सुबह करीब पांच गाय के सिर कटे मिलने से हडक़ंप मच गया। घटना से आक्रोशित होकर हिंदूवादी संगठनों ने सडक़ पर गाय के अवशेष पर […]

Breaking News