मांस मटन का विक्रय करने वालों के अवैध अतिक्रमण को हटाया

उज्जैन, अग्निपथ। नगर पालिक निगम द्वारा सोमवार को विभिन्न क्षेत्रो में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के बाहर तक सामान रखते हुए अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के साथ ही खुले में मांस मटन का विक्रय करने वाले दुकानदारों के अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही ही गई।

नगर निगम द्वारा सोमवार को तोपखाना, बेगम बाग, हरी फाटक ब्रिज के आस-पास के क्षेत्र में मांस मटन की दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा दुकान के बाहर तक किए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही उपायुक्त चंद्रशेखर निगम के मार्गदर्शन में निगम रिमूव्हल गैंग द्वारा की गई साथ ही रामघाट, महाकाल क्षैत्र, रामघाट, देवास गेट इत्यादि क्षेत्रों में भी दुकान व्यवसाईयों द्वारा दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण हटाए जाने से पूर्व नगर निगम गैंग द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मुनादी भी की गई कि जिन दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर तक अतिक्रमण किया गया है वे तत्काल अपना अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा सामान जप्ती की कार्रवाई की जाएगी, मुनादी पश्चात जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का अतिक्रमण नहीं हटाया ऐसे दुकानदारों पर अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए सामान जप्त किया गया।

उल्लेखनीय होगा कि विगत दिनों नगर निगम के साधारण सम्मेलन में महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग स्थित मांस मटन की दुकानों को हटाए जाने के संबंध में चर्चा करते हुए पार्षदों द्वारा विचार रखे गए थे। जिस पर नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने व्यवस्था दी की यह अधिकार क्षैत्र निगम आयुक्त है वे नियमो का पालन करते हुए संपूर्ण शहर से मुख्य मार्गो पर खुले रूप से मांस मटन का विक्रय ना हो इसका पालन व्यवसाईयों से करवाया जाए इसी क्रम में कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकास यात्रा में आम लोगों की नहीं दिखी रूचि, कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां रही खाली

Mon Feb 13 , 2023
थांदला में शिवराज की विकास यात्रा को कलसिंह नहीं लगा पाए पर थांदला, (गौरव अरोरा) अग्निपथ। मप्र के मुख्यमंत्री चुनावी साल में पूरे सूबे में विकास यात्राएं निकाल रहे हैं। 5 फरवरी से 25 फरवरी तक निकलने वाली यह विकास यात्रा यूं तो प्रशासनिक है परंतु क्षेत्र में इस विकास […]

Breaking News