आरटीओ अधिकारी बनकर डंपर चालक से हजारों की लूट, चालक को वाहन से फेंका

6 बदमाश गिरफ्तार

धार, अग्निपथ। जिले धार के मनावर में फर्जी आरटीओ बनाकर डंपर चालकों को लूटा जा रहा है। बीती रात भी मनावर के इंदौर रोड पर मान नदी पुलिया के नीचे बोलेरो वाहन से आए कुछ लोगों ने ट्रक चालक को रोककर खुद को आरटीओ का अधिकारी बताया और उससे मारपीट करने लगे। विरोध करने पर नगदी लूट कर बोलेरो भरकर व चालक को गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीडि़त डंपर चालक संजय ने पुलिस को बताया कि डंपर (एमपी 11 एच 0864) को अल्ट्राटेक फैक्ट्री से मनावर की ओर ला रहा था। मनावर इंदौर रोड पर मान नदी की पुलिया के नीचे मंगलवार तडक़े 4 बजे पर पहुंचा तो एक युवक ने हाथ देकर डंपर को रुकवाया। डंपर रोकने पर साइड में एक बोलेरो (एमपी 04 एच 0864) खड़ी थी। जिस पर एमपी पुलिस का लोगो और नाम लिख था। तभी डंपर के पास एक युवक आया और आरटीओ अधिकारी के गाड़ी में बैठे होने की बात कहते हुए डंपर के कागज और एक हजार रुपए की मांग करने लगा। उतरकर देखा तो बोलेरो में 6 व्यक्ति बैठे थे।

जिनके पास लकडी के डंडे और अन्य सामान था। गाडी में बैठे युवकों ने एक व्यक्ति को आरटीओ का अधिकारी बताया, और रुपये देने के लिए दबाव बनाने लगे। डंपर चालक संजय जब वापस डंपर की ओर जाने लगा तो सभी आरोपियों ने मिलकर उसे बोलेरो में बैठा लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान उससे 15 हजार नगदी और पर्स के साथ ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड छिनकर गाडी से नीचे फेंक दिया। जिससे शरीर पर चोंटे आई है।

मामले में मनावर थाने के उप निरीक्षक निरज कोचाले ने बताया कि वारदात में शामिल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लूटी गई सामग्री जब्त की है।

6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनावर पुलिस ने नकली आरटीओ के वसूली के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी मदन भिलाला ग्राम धनोरा, राहुल भिलाला भानपुरा, सुनील बुद्धा ग्राम सूलीबर्डा, मोहन डाबर, सीताराम डाबर भानपुरा, अभिषेक जयसवाल पुष्पा कालोनी मनावर और यशवंत भिलाला को गिरफ्तार किया है।

आदिवासी मजदूर आरोपी

इस कार्रवाई में धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एसडीओपी धीरज बब्बर ने टीम बना कर इलाके में घेरा डालने के लिये सभी थाना क्षेत्रों को कहा था। मनावर पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया। पकड़े गए सभी लुटेरे, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के भवन बनाने का काम करने वाले आदिवासी मजदूर हैं। ये पुलिस गृह निर्माण मंडल के इंजीनियर सुरेश अलावा की जीप, जिस पर पुलिस लिखा है, उसे आने-जाने में इस्तेमाल करते थे। इसके पहले भी कई बार ये लूटपाट में पुलिस जीप का इस्तेमाल कर चुके हैं। मामले को लेकर विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन दिन पहले से घाटों पर जमना शुरू हुए दीपक

Wed Feb 15 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्र्ीि पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्वलन का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार से ही रामघाट व शिप्रा तट के अन्य घाटों पर बने ब्लॉक्स में दीपक जमाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार शाम महापौर मुकेश टटवाल […]

Breaking News