सोने की लड़ी बताकर बेचने का कर रहे थे प्रयास

आगरा के महिला-पुरुष हिरासत में

उज्जैन। असली आभूषण बताकर नकली बेचने की फिराक में निकले महिला-पुरुष को शुक्रवार सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके पास से डेढ़ किलो सोने जैसी दिखने वाली लडिय़ा (मोतीनुमा चेन) बरामद की है।

जीवाजीगंज थाना टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि सुबह पौने 12 बजे के लगभग सूचना मिली कि महिला-पुरुष लाल थैली में सोने जैसी दिखने वाली लडिय़ां 5 हजार रुपये में बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। उन्होंने कई दुकानदारों और लोगों से संपर्क किया है। पुलिस दोनों की धरपकड़ के लिये मुस्तैद हो गई।

दोनों आरएन्टी मार्ग थाने के सामने एक दुकानदार से बातचीत कर रहे थे। दोनों के पास लाल थैली देख उन्हे हिरासत में लिया गया और तलाशी ली तो उसमें से 38 लडियां बरामद हुई, जो सोनेे जैसी चमकली दिखाई दे रही थी। जिसका वजन डेढ़ किलो के लगभग था और सोने की ना होकर पीलत की नकली है।

दोनों से पूछताछ में सामने आया कि महिला का नाम गंगाबाई और पुरुष का नाम लाला पिता पूरण है, दोनों उत्तरप्रदेश के आगरा के रहने वाले है और भोपाल से उज्जैन आये हंै। दोनों के खिलाफ शिवम सोनी की शिकायत पर धोखे से नकली आभूषण बेचने का प्रकरण धारा 420, 511, 34 में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहा मनवा रहा अपने भाव का लोहा

Fri Jan 8 , 2021
लोहे के भाव में ऐतिहासिक उछाल से गृह निर्माण का कार्य ठप बदनावर (अल्ताफ मंसूरी)। अपनी फौलादी शक्ति के लिए मशहूर धातु खेत के औजार से लेकर कारखाने तक , सुई से लेकर हवाई जहाज तक, मकान की नींव से लेकर शिखर तक हर जगह अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने […]

Breaking News