क्षेत्र के विकास को आइना दिखा रही है आसपास की सडक़ें

आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन

नागदा, अग्निपथ। नागदा-खाचरौद विधान सभा क्षेत्र की खस्ताहाल सडक़ें भाजपा के विकास को और 20 वर्षों से विधायकी कर रहे वर्तमान विधायक को मुंह चिडा रहे। हर चुनाव में भाजपा और कांग्रेस द्वारा सडक़ को लेकर विकास की बड़ी-बड़ी बातें की जाती है लेकिन 20-20 वर्षों से सत्ता में रहने के बाद भी आज तक क्षेत्र में ढंग की सडक़ वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक नहीं बनवा पाए जिसके कारण ग्रामीणो से लेकर शहरी क्षेत्र के नागरिकों में नेताओं के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

यह बात आम आदमी पार्टी द्वारा खाचरोद तहसील कार्यालय के समक्ष 7 सूत्री मांगों को लेकर दिए गए धरना प्रदर्शन आंदोलन के दौरान आम आदमी पार्टी नेता सुबोध स्वामी ने कहीं उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों पर धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में सचिव व मंत्री द्वारा हजारों की रिश्वत मांगी जा रही है। मुख्यमंत्री घोषणा तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन अमल नहीं कर पाते। किसानों का ब्याज मध्य प्रदेश सरकार जमा करेगी ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की गई लेकिन आज तक ब्याज नहीं भरा गया। जिसके कारण किसान डिफाल्टर हो रहे हैं। नील गाय की समस्या का कोई समाधान शासन प्रशासन के पासनही है वर्षों से र्जिण शिर्ण अवस्था में पड़ी ऊंचा खेड़ा की पुलिया की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

अगर इसी तरह हाल रहा तो आम आदमी पार्टी जनहित में चरणबद्ध आंदोलन करेगी धरना प्रदर्शन को भंवर सिंह पवार अंतर सिंह तोमर हेनरी मचार राजेश बनिया हिम्मत मकवाना गोपाल भोयन राहुल चौधरी विशाल मालवीय जफर शाह चेतन परमार सचिन रघुवंशी आशु सोलंकी भेरूलाल चावड़ा राधेश्याम राव आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर हरहंगी तिवारी इरशादउद्दीन शेख हीरालाल परमार विशाल सिंह पवार महिपाल सिंह पवार अरुण परमार कैलाश बोडाना कैलाश राठौड़ आदित्य मालवीय नवीन सैनी संजय गहलोत पंकज परमार विजय प्रजापत दीपक रघुवंशी फिरोज खान मुकेश बालोदिया नाहरू खान अर्जुन सिंह आदि बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में महिला कांग्रेस ने घेरा कमिश्नर ऑफिस

Wed Mar 1 , 2023
सरकार के खिलाफ लगाए नारे, बोले इंदौर में बंद हो नाइट कल्चर इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में महिला कांग्रेस ने कमिश्नर ऑफिस घेरा। महिलाओं पर हो रहे अपराध और नाइट कल्चर के विरोध में कांग्रेस नेत्रियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कांग्रेस नेत्रियों ने अपना […]

Breaking News