ब्राजील के राष्ट्रपति ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, पत्र में लिखा- जल्द भेजिए कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली । भारत में बनी दो स्वदेशी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद देश में जल्द कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है। दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील दूसरे स्थान पर है, ऐसे में ब्राजील में वैक्सीनेशन की शुरुआत न हो पाने व देरी होने के कारण ब्राजील पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।

ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस खत को जारी किया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि मैं भारतीय टीकाकरण कार्यक्रम पर बिना कोई आंच आए हमारे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को तत्काल कार्यान्वयन के लिए 20 लाख वैक्सीन डोज की आपूर्ति करने की अपील करता हूं।

बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश ऐसे वक्त में भेजा है, जब एक दिन पहले ही ब्राजील सरकार द्वारा संचालित फियोक्रूज बॉयोमेडिकल सेंटर ने कहा था कि ब्राजील में एस्ट्राजेनेका की लाखों डोज इस महीने के अंत से पहले शायद नहीं पहुंच पाएंगी। फियोक्रूज ने कहा है कि वह वैक्सीन की डोज के लिए बातचीत कर रहा है। इसमें भारत से मंगाई जाने वाली 20 लाख डोज प्रमुख है। इसके पहले फियोक्रूज ने भारत से पहुंचने वाली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को आपात उपयोग की अनुमति देने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रम्प का ट्विटर हैंडल हमेशा के लिए बंद

Sat Jan 9 , 2021
12 साल में कारोबारी से राष्ट्रपति बनने और प्रेसिडेंसी गंवाने तक ट्रम्प ने 57 हजार ट्वीट किए वाशिंगटन। अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर गुरुवार को हुई हिंसा के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ट्विटर ने उनके पर्सनल अकाउंट (@realDonaldTrump) को परमानेंट ब्लॉक कर दिया है। […]

यह भी पढ़ें

Breaking News