नई शिक्षा नीति को लेकर अशासकीय शाला संगठन की कार्यशाला हुई

पदाधिकारियों ने कहा अशासकीय स्कूलों को चलाना मुश्किल कार्य हो गया

उज्जैन, अग्निपथ । संभागीय अशासकीय शाला संगठन द्वारा नई शिक्षानीति को लेकर स्कूल संचालकों शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षा में बदलाव के साथ आधुनिक शिक्षा की जानकारी देना एक अच्छा प्रयास है। आज के समय में अशासकीय स्कूलों को चलाना मुश्किल कार्य हो गया है। ऐसे में आपके द्वारा न्यूनतम शुल्क पर शिक्षा देना देश की प्रगति में बहुत बड़ा सहयोग हैं। स्कूलों को खेल मैदान को लेकर आ रही समस्याओं का निराकरण नगर पालिका निगम में कर दिया गया है।

इसको लेकर स्कूलों को कोई परेशानी नही आयेगी । उपरोक्त बातें संभागीय अशासकीय शाला संगठन द्वारा नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित कार्यशाला में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री श्री विभाष उपाध्याय एवम् महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा व्यक्त किये गये । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी श्री आन्नद शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने से शिक्षा का विकास होगा वही विद्यार्थी भी इससे लाभान्वित होंगे । अशासकीय स्कूलों की समस्याओं को शिक्षाविभाग द्वारा हमेशा सहयोग की भावना रखकर कार्य किया गया है। आप और हम मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात कर एक नया वातावरण बनायेंगे ।

कार्यक्रम संयोजक एवम् संभागीय अध्यक्ष एस. एन. शर्मा द्वारा संगठन द्वारा मान्यता एवम् विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं के प्रति अतिथियों को अवगत कराते हुए संकल्प दोहराया कि अशासकीय शैक्षणिक संस्थाएं नई शिक्षा नीति के द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य बनाने में किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं आने देंगे। शासन एवम् विभाग से अनुरोध किया कि वह स्कूलों की आर्थिक स्थिति भी ध्यान में रखकर समन्वय से कार्य करें ।

अतिथियों का स्वागत प्रदेश समन्वयक शिवनारायण शर्मा, शहर अध्यक्ष दिनेश राज, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पाल, सचिव विवेक शर्मा, मनोज व्यास करण दायमा, संजय पुरोहित, कमलेश जाटवा, सुभाष त्रिपाठी, संजय मारोठिया, सुनील भदौरिया, रामचन्द्र एकल, मुश्ताक खान, युधिष्ठिर कुलश्रेष्ठ, विवेक शर्मा, सचिन सिन्हा, एन. एस. पंवार आदि ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुआं बंद कराने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर कार्रवाई की तो शिकायतकर्ता ही जुआं खेलते पकड़ाया

Thu Mar 23 , 2023
दो स्थानों से पकड़ाए 7 जुआरी धार, अग्निपथ। जिले के बदनावर में चल रही जुएं की फड़ पर कार्रवाई के लिए एक व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पहुंचने के बाद सर्चिंग शुरू कर थाना क्षेत्र में चल रही जुएं की फड़ पर […]