बैंक मैनेजर को रंगेहाथ पकडऩे गया लोकायुक्त दल बैरंग लौटा,केस दर्ज

किसान से मांगी थी 15 हजार रुपए घूस, शंका होने पर भाग गया

उज्जैन, अग्निपथ। आगर के एक बैंक मैनेजर को गुरुवार सुबह लोकायुक्त टीम ट्रेप करने गई, लेकिन सफल नहीं हो पाई। वजह एक किसान से रिश्वत मांगने वाला बैंक मैनेजर पकड़ाने का शक होने पर बिना घूस लिए भाग गया। हालांकि घूस मांगने के पुख्ता प्रमाण होने से उस पर केस दर्ज कर दिया।

आगर स्थित ग्राम सिंगलिया निवासी नेपालसिंह राजपूत (45) की करीब छह बीघा जमीन है। उससे किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए आगर स्थित कैनरा बैंक के मैनेजर रोशन कुमार मिश्रा ने 15 हजार रुपए मांगे। बोला उसकी अनुपस्थिति में साथी अजय यादव को रुपए दे दे। राजपूत ने 12 जनवरी को लोकायुक्त एसपी शैलेंद्रसिंह चौहान को शिकायत करने के बाद घूस मांगने की रिकार्डिंग भी सौंप दी।

नतीजतन मिश्रा को रंगेहाथ पकडऩा तय किया गया। योजनानुसार गुुरुवार सुबह 11.30 बजे निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव टीम के साथ बैंक के पास जा बैठे। राजपूत रुपए लेकर इंतजार करता रहा, लेकिन शंका होने के कारण मिश्रा व यादव 4 बजे तक नहीं आए। अंतत: करीब पांच घंटे बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

लोकायुक्त करेगी तलब

मिश्रा रंगे हाथ पकड़ाने से भले ही बच गया, लेकिन राजपूत से कार्ड बनाने के लिए घूस मांगने की स्पष्ट रिकार्डिंग उसके लिए घातक साबित हो गई। लोकायुक्त एसपी ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 में केस दर्ज कर दिया। जांच अधिकारी उसे तलब कर बयान लेंगे और जांच के बाद कोर्ट में चालान भी पेश करेंगे। न्यायालय सुनवाई के बाद केस का फैसला करेगा।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चायना डोर कहां से आई..!

Thu Jan 14 , 2021
जैसा कि आशंका थी, वैसा ही हुआ। पतंगबाजी में उपयोग की गई चायना डोर ने दर्जनभर से अधिक लोगों को गंभीर रूप से घायल कर लिया है। कुछ की तो जान पर बन आई। मकर संक्रांति के एक महीने पहले से ही मीडिया ने प्रशासन को इसके बारे में चेताना […]

Breaking News