बदमाश चाकू से मारता रहा लोगों ने वीडियो वायरल कर दिया

पुलिस ने फरियादी को ढूंढकर रिपोर्ट लिखी, आरोपी गिरफ्त में

उज्जैन,अग्निपथ। एक बदमाश ने जयसिंह पुरा में भंगार बीनने वाले को पकडक़र चाकू से हमले के प्रयास किए। मामूली चोंट आने पर पीडि़त ने रिपोर्ट नहीं लिखाई, लेकिन घटना का वीडियो सामने आने पर नीलगंगा पुलिस ने युवक को तलाशकर रिपोर्ट लिखी और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्त में ले लिया।

कहारवाड़ी निवासी राहुल पिता शंभूसिंह (35) 16 जनवरी को जयसिंंहपुरा में भंगार बीन रहा था। यहां गणेश कॉलोनी निवासी रोहित ने उसे कचरा बीनने पर पकड़ा और चाकू मारने का प्रयास करने लगा। रोहित के हाथ में चाकू देख राहगीर राहुल को बचाने की हिम्मत नहीं कर पाए, लेकिन किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आते ही पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। पुलिस ने 18 जनवरी को पीडि़त को तलाशा और उसका मेडिकल करवाया। रिपोर्ट में चाकू से मामूली चोंट आने पर भी उससे केस दर्ज करवाया। तत्पश्चात आरोपी की शिनाख्त कर मंगलवार को उसे गिरफ्त में ले लिया। एसआई डामौर ने बताया कि आरोपी राजमिस्त्री का काम करता है। उस पर पूर्व में भी मारपीट के तीन केस दर्ज है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौक पूरा करने के लिए झपटते थे मोबाइल, पांच गिरफ्तार, एक फरार

Tue Jan 19 , 2021
चोरी की बाइक से करते थे वारदात, एक दर्जन लूट का खुलासा उज्जैन,अग्निपथ। शहर में नई उम्र के आधा दर्जन बदमाश तीन माह से राहगीरों से मोबाइल झपटकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे। साइबर सेल व माधवनगर पुलिस ने मंगलवार को दो नाबालिग सहित तीन को पकड़ लिया। […]

Breaking News