हर्ष फायर के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

पेटलावद/रायपुरिया, अग्निपथ। ग्राम बोलासा में आज शाम एक हादसे ने घर में शादी की खुशियाें को मातम में बदल दिया। यहां शादी समारोह में बंदूक से किये गए हर्ष फायर में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस जांच कर रही है कि गोली किसकी बंदूक से चली थी।

रायपुरिया थाने के ग्राम बोलासा में आज शाम एक शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। रायपुरिया टीआई कैलाश चौहान ने बताया कि, बोलासा में एक शादी समारोह में मोरझरिया से बारात बोलासा आई थी, जंहा हर्ष फायर के दौरान तारु पिता पेमला भूरिया निवासी मोरझरिया की मौत हो गई, मामले में छानबीन की जा रही है, गोली किसने चलाई ओर बंदूक किसकी थी अभी ये पता नही चल सका है। मामले में जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान आंदोलन : क्या कृषि कानूनों पर निकलेगा समाधान? वार्ता के लिए किसान नेता और कृषि मंत्री विज्ञान भवन पहुंचे

Fri Jan 22 , 2021
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ में दिल्ली की सीमाओं पर लगातार 58वें दिन भी किसानों का हल्लाबोल जारी है। कृषि कानूनों पर कोई समाधान नहीं निकलने से घमासान अब भी बरकरार है। ऐसे में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को 11वें दौर की वार्ता होने जा रही […]

Breaking News