कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग:संगठन के चुनाव मई में हो सकते हैं, सोनिया बोलीं-किसान मुद्दे पर सरकार की अमानवीयता चौंकाती है

नई दिल्ली। कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चल रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मई में पार्टी संगठन के चुनाव हो सकते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रही CWC की मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान मुद्दे पर सरकार ने जो अमानवीयता और गुरूर दिखाया, वह चौंकाता है।

कांग्रेस के एक गुट की मांग- प्रेसिडेंट फुल टाइम हो और एक्टिव भी रहे
अध्यक्ष को लेकर विरोध के सुर उठने के बाद CWC की पिछली बैठक में तय हुआ था कि पार्टी संगठन के चुनाव करवाए जाएं। मई 2019 में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। कांग्रेस नेताओं का एक गुट मांग कर रहा है कि फुल टाइम प्रेसिडेंट चुना जाए, जो एक्टिव भी रहे।

सोनिया ने पिछले महीने नाराज नेताओं से मुलाकात की थी
कांग्रेस के 23 सीनियर लीडर्स ने पिछले साल सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर नाराजगी जताई थी। इन्होंने पार्टी में बड़े फेरबदल की जरूरत बताई। इन नेताओं में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक और पृथ्वीराज चव्हाण शामिल थे। इन नेताओं के साथ सोनिया ने पिछले महीने मीटिंग कर सभी मुद्दों पर बात की थी। बैठक में राहुल और प्रियंका भी शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेवी जवान की मौत:नेवी सबमरीन भास्कर का पार्थिव शव उज्जैन लाया गया, राजकीय सम्मान के साथ निकली शवयात्रा

Fri Jan 22 , 2021
एक फरवरी को था जन्मदिन, छोटी बहनें जन्मदिन मनाने की कर रहीं थीं तैयारी उज्जैन विशाखापट्‌टनम में पदस्थ नेवी सबमरीन भास्कर पांडेय का एक फरवरी को जन्मदिन था। इस बार वह 30 साल के हो जाते। परिवार के लोग जन्मदिन की खुशियां मनाने की तैयारी में जुटे थे लेकिन उससे […]